weather 30

हरियाणा में झमाझम बारिश, जानिए आपके जिले में मौसम का हाल

MONSOON हरियाणा

➤हरियाणा में आज तेज बारिश की संभावना, 9 जिलों में IMD का ऑरेंज अलर्ट।
➤यमुनानगर में इस मानसून की सबसे अधिक वर्षा, कैथल में सबसे कम।
➤प्रदेश में अब तक सामान्य से 22% अधिक बारिश दर्ज, आगे भी भारी बारिश के आसार।

हरियाणा में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ (IMD) ने आज प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई है। खासतौर पर यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

यमुनानगर जिले में बीती रात से लेकर आज सुबह तक लगातार बारिश हो रही है। यह जिला इस मानसून सीजन में सबसे अधिक वर्षा दर्ज करने वाला जिला बन गया है। अब तक यमुनानगर में 557.5 एमएम और महेंद्रगढ़ में 543.9 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है। दूसरी ओर, कैथल और जींद जिलों में सबसे कम वर्षा दर्ज की गई है – क्रमशः 143.9 और 144.3 एमएम।

Whatsapp Channel Join

IMD के अनुसार, हरियाणा में इस मानसून सीजन में सामान्य से 22% अधिक वर्षा हो चुकी है। 4 अगस्त तक जहां औसतन 227.5 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, वहीं अब तक 277.3 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी है।


आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:

6 अगस्त:
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल और जींद में 0-25% बारिश की संभावना है।
कुरुक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी में 25-50% बारिश हो सकती है।
जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 50-75% बारिश की आशंका है।

7 अगस्त:
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत में मौसम साफ रहने की संभावना है।
कुरुक्षेत्र, करनाल, दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 0-25% बारिश हो सकती है।
पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में 25-50% बारिश की संभावना बनी हुई है।

8 अगस्त:
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत में 0-25% वर्षा की संभावना है।
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में 25-50% बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।