horoscope.jpg ct 2

आज का राशिफल: सिंह की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि, कन्या को नुकसान की चेतावनी

पंचांग एवं राशिफल

➤ मेष – बिजनेस में फायनेंशियल लाभ के संकेत
➤ वृषभ – पारिवारिक तनाव बढ़ा सकता है मानसिक उलझन
➤ मीन – वर्कप्लेस पर नई शुरुआत से मिलेगा अच्छा परिणाम

मेष राशि (Aries)
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – लाल | स्वामी ग्रह – मंगल
लव और लाइफ पार्टनर के साथ भावनात्मक पल साझा करेंगे। ऑफिस और वर्कप्लेस पर ध्यान भटकाने वाली स्थितियों से बचें और अपनी एनर्जी को उत्पादक दिशा में लगाएं। अगर आप टीम लीडर हैं तो टीम से कम्युनिकेशन में कमी से असंतोष हो सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े जातकों की सेहत में सुधार होगा। पारिवारिक और सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। सुकर्मा योग के प्रभाव से बिजनेस में ग्रोथ और आर्थिक लाभ मिल सकता है, हालांकि रोज़मर्रा के खर्चे बढ़ने से तनाव संभव है। बदलते मौसम में स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus)
शुभ अंक – 6 | शुभ रंग – सफेद | स्वामी ग्रह – शुक्र
पारिवारिक मतभेद आपके तनाव को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में ध्यान केंद्रित न होने के कारण कार्यों में अड़चन आ सकती है। ऑफिस में किसी भी तरह की चापलूसी या वैचारिक मतभेद से दूरी बनाए रखें। लव लाइफ में संवादहीनता रिश्ते को नुकसान पहुंचा सकती है। बिजनेस में अस्थिरता बनी रहेगी और दिखता हुआ लाभ भी हाथ से फिसल सकता है।

Whatsapp Channel Join

मिथुन राशि (Gemini)
शुभ अंक – 5 | शुभ रंग – हरा | स्वामी ग्रह – बुध
बिजनेस में कुछ बदलाव की ज़रूरत है ताकि ज्यादा ग्राहक आकर्षित हों। एनर्जी बढ़ने से आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। समाज और ऑफिस दोनों जगह प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। सेहत पर विशेष ध्यान दें और नियमित जांच करवाएं। फैमिली में किसी के व्यवहार में परिवर्तन दिख सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को ज्यादा अभ्यास करना पड़ेगा।

कर्क राशि (Cancer)
शुभ अंक – 2 | शुभ रंग – सफेद | स्वामी ग्रह – चंद्रमा
सुकर्मा योग से बिजनेस के लिए समय अनुकूल है। राजनीति से जुड़े लोग सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे। सेहत की अनदेखी नुकसानदेह हो सकती है। लव लाइफ सामान्य रहेगी, फैमिली में पुराने मतभेद सुलझ सकते हैं। अत्यधिक क्रोध से रिश्तों में खटास आएगी। स्पोर्ट्स पर्सन को फैमिली का सपोर्ट मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)
शुभ अंक – 1 | शुभ रंग – सुनहरा | स्वामी ग्रह – सूर्य
ऑफिस में योग्यता के चलते प्रमोशन या मान्यता मिल सकती है। लव पार्टनर जीवन के हर मोड़ पर साथ देगा। समाजसेवा में मेहनत का फल भविष्य में मिलेगा। बिजनेस में अच्छी कमाई के मौके मिलेंगे। कलाकार और खिलाड़ी दोनों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)
शुभ अंक – 3 | शुभ रंग – हल्का नीला | स्वामी ग्रह – बुध
पार्टनरशिप में मनी मैनेजमेंट बिगड़ सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की सोच नहीं आएगी जिससे मनोबल गिर सकता है। लव लाइफ में तकरार से बचें। परिवार में किसी की तबीयत बिगड़ सकती है, जिससे तनाव संभव है। अनावश्यक यात्रा से बचना लाभकारी होगा।

तुला राशि (Libra)
शुभ अंक – 7 | शुभ रंग – आसमानी | स्वामी ग्रह – शुक्र
नौकरी में फाइनेंशियल लाभ की स्थिति बन रही है। सहयोगियों की मदद करें और घर के बड़ों की सलाह मानें। लव लाइफ में कोई मनचाही बात पूरी हो सकती है। हेल्थ को लेकर सतर्क रहें। सुकर्मा योग के चलते बिजनेस में डबल प्रॉफिट मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
शुभ अंक – 9 | शुभ रंग – मरून | स्वामी ग्रह – मंगल
बिजनेस में इनोवेटिव आइडिया लाभ देंगे। परिवार और दोस्तों से मिलना सुखद रहेगा। लव लाइफ में नया रिश्ता बन सकता है। नौकरीपेशा को सफलता देर से मिलेगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius)
शुभ अंक – 3 | शुभ रंग – बैंगनी | स्वामी ग्रह – बृहस्पति
बिजनेस की चुनौतियों से जूझकर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक विवाद सुलझ सकते हैं। पार्टनर की भावनाओं को समझना जरूरी होगा। सेहत के प्रति लापरवाही न बरतें। वर्कप्लेस पर टीमवर्क से सफलता मिलेगी।

मकर राशि (Capricorn)
शुभ अंक – 8 | शुभ रंग – भूरा | स्वामी ग्रह – शनि
वर्कप्लेस पर रुकावटें परेशान कर सकती हैं। समय पर काम पूरा न होने से समस्या बढ़ेगी। परिवार में माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। हेल्थ को प्राथमिकता दें। बिजनेस में प्रतियोगी आपसे आगे निकल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)
शुभ अंक – 4 | शुभ रंग – नीला | स्वामी ग्रह – शनि
बिजनेस में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का दिन है। लव लाइफ में बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। सोशल स्तर पर छवि मजबूत होगी। छात्रों को बड़ी कंपनियों से ऑफर मिल सकते हैं। आज भी जॉब के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।

मीन राशि (Pisces)
शुभ अंक – 7 | शुभ रंग – पीला | स्वामी ग्रह – बृहस्पति
वर्कप्लेस पर नए प्रोजेक्ट की शुरुआत शुभ रहेगी। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लव लाइफ में डिनर डेट की योजना बनेगी। परिवार में जरूरी बातचीत होगी। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

योगिनी एकादशी पारण, रविवार व्रत, सुकर्मा योग और त्रिपुष्कर योग का विशेष संयोग

➤ आज का पंचांग (22 जून 2025, रविवार)

  • तिथि: द्वादशी – 01:21 AM तक, फिर त्रयोदशी
  • नक्षत्र: भरणी – 05:38 PM तक, फिर कृत्तिका
  • करण: कौलव – 02:56 PM तक, फिर तैतिल
  • योग: सुकर्मा – 04:57 PM तक, फिर धृति
  • चंद्र राशि: मेष – 11:03 PM तक, फिर वृषभ
  • दिशाशूल: पश्चिम
  • शिववास: नन्दी पर – 01:21 AM (23 जून) तक, फिर भोजन में
  • वार: रविवार
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • मास: आषाढ़
  • व्रत / पर्व: योगिनी एकादशी पारण, वैष्णव योगिनी एकादशी, रविवार व्रत
  • चंद्रमा: मेष राशि में, रात 11:03 PM तक
  • सूर्य: मिथुन राशि में

➤ सूर्योदय – सूर्यास्त / चंद्रोदय – चंद्रास्त

  • सूर्योदय: 05:24 AM
  • सूर्यास्त: 07:22 PM
  • चंद्रोदय: 02:53 AM (23 जून)
  • चंद्रास्त: 04:14 PM

➤ आज के शुभ योग और मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 AM – 04:44 AM
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:55 AM – 12:51 PM
  • विजय मुहूर्त: 02:43 PM – 03:39 PM
  • निशिता मुहूर्त: 12:03 AM – 12:43 AM (23 जून)
  • त्रिपुष्कर योग: 05:38 PM से 01:21 AM (23 जून)
  • योगिनी एकादशी पारण: 01:47 PM – 04:35 PM

➤ शुभ चौघड़िया – दिन

  • चर (सामान्य): 07:09 AM – 08:54 AM
  • लाभ (उन्नति): 08:54 AM – 10:38 AM
  • अमृत (सर्वोत्तम): 10:38 AM – 12:23 PM
  • शुभ (उत्तम): 02:08 PM – 03:53 PM

➤ शुभ चौघड़िया – रात्रि

  • शुभ (उत्तम): 07:22 PM – 08:38 PM
  • अमृत (सर्वोत्तम): 08:38 PM – 09:53 PM
  • चर (सामान्य): 09:53 PM – 11:08 PM
  • लाभ (उन्नति): 01:39 AM – 02:54 AM (23 जून)
  • शुभ (उत्तम): 04:09 AM – 05:24 AM (23 जून)

➤ अशुभ समय

  • राहुकाल: 05:38 PM – 07:22 PM
  • यमगण्ड: 12:23 PM – 02:08 PM
  • गुलिक काल: 03:53 PM – 05:38 PM
  • दुर्मुहूर्त: 05:31 PM – 06:26 PM

➤ पूजा विधि और दान

रविवार व्रत में प्रातः स्नान कर तांबे के लोटे में जल, लाल फूल, गुड़, गेहूं आदि डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
गायत्री मंत्र, सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें और व्रत कथा सुनें।
दान करें: लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, केसर, घी, गुड़ आदि।
शुभ रत्न: माणिक्य