horoscope.jpg ct 2

आज मंगल और शनि देंगे कुछ खास संकेत

पंचांग एवं राशिफल

➤ मेष: संतान से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें।
➤ तुला: धन लाभ के संकेत, लेकिन माताजी की सेहत को लेकर सतर्क रहें।
➤ वृश्चिक: मां से कहासुनी की आशंका, लेनदेन में सतर्क रहें।


राशिफल (Rashifal in Detail):

मेष (Aries)
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: मंगल
आज आप साहस और संयम के साथ आगे बढ़ें। अनावश्यक क्रोध और वाणी की कटुता से बचें, नहीं तो संतान और मां से संबंध बिगड़ सकते हैं। कारोबार में कामों को टालना नुकसानदायक होगा।

वृषभ (Taurus)
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: हरा | स्वामी ग्रह: शुक्र
कोई खोई वस्तु मिलने की संभावना है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को सफलता मिल सकती है। लेकिन दिल की बात हर किसी से न कहें। विवाह में अड़चन दूर हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

मिथुन (Gemini)
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: बुध
धार्मिक कामों में मन लगेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। लेकिन साथ ही ईर्ष्या और प्रतिस्पर्धा से बचें। प्रॉपर्टी डील करते समय दस्तावेजों की सावधानी रखें।

कर्क (Cancer)
शुभ अंक: 2 | शुभ रंग: गुलाबी | स्वामी ग्रह: चंद्र
दिन उलझनों से भरा रह सकता है। पिताजी की सलाह से लाभ होगा। ससुराल पक्ष से धन सहयोग मिल सकता है। पुराने मित्र से मिलन संभव है। रिश्तों में मिठास बढ़ाएं।

सिंह (Leo)
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: हरा | स्वामी ग्रह: सूर्य
मान-सम्मान बढ़ेगा। समाज सेवा में मन लगेगा। कोई नया कार्य या आइडिया लाभ देगा। सेहत में सुधार होगा। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है।

कन्या (Virgo)
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: आसमानी | स्वामी ग्रह: बुध
काम में तरक्की के योग हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है। नई डील हो सकती है। वाहन खरीदने का मन बनेगा। उधार सोच-समझकर दें।

तुला (Libra)
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: नीला | स्वामी ग्रह: शुक्र
धन लाभ होगा, लेकिन मन थोड़ा चंचल रहेगा। निवेश के लिए समय अनुकूल है। माताजी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। नया जॉब ऑफर मिल सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: बैंगनी | स्वामी ग्रह: मंगल
समस्याओं भरा दिन हो सकता है। मां से बहस संभव है। वाहन मांगकर चलाने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। भविष्य को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद | स्वामी ग्रह: गुरु
मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। काम में आलस न करें। प्रेम संबंधों में मिठास बढ़ेगी। सेहत का ध्यान रखें। ऑफिस में बॉस आपकी सलाह से प्रभावित होंगे।

मकर (Capricorn)
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: लाल | स्वामी ग्रह: शनि
संतान की सफलता से प्रसन्नता मिलेगी। बिजनेस में लाभ होगा। पिताजी से महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। नई ऊर्जा के साथ कार्य पूरे होंगे।

कुंभ (Aquarius)
शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: नीला | स्वामी ग्रह: शनि
विदेश व्यापार में सतर्कता बरतें। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। अकेले लोगों को साथी मिल सकता है। पुराने लेन-देन निपट सकते हैं। नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं।

मीन (Pisces)
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पीला | स्वामी ग्रह: बृहस्पति
पढ़ाई में ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नया कर सकते हैं। संतान से खुशी मिलेगी। कानूनी मामलों में निराशा संभव। घर में नए मेहमान के आगमन के संकेत हैं।