Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Live Updates

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Live : केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप का प्रदर्शन, कई नेता और कार्यकर्ता हिरासत में, ED जल्द केजरीवाल को PMLA Court में करेगी पेश

दिल्ली राजनीति

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में आईटीओ पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को भी हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी का एक्साइज पॉलिसी मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

केजरीवाल 11 2

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने वीरवार देर रात सीएम आवास से गिरफ्तार किया था। बता दें कि ईडी की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ईडी कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद आरएमएल अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने केजरीवाल से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी उनसे गवाहों के बयान के आधार पर सवाल कर रही है। इसके लिए लिस्ट बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

Whatsapp Channel Join

आप प्रदर्शन 0

इससे पहले आम आदमी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीधा ईडी के कार्यालय ले जाया गया। केजरीवाल की रात ईडी की सलाखों के पीछे गुजरी। आरएमएल अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने केजरीवाल का मेडिकल किया। ईडी केजरीवाल को आज शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। वहीं आज केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में आप विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि पीएमएलए कोर्ट ले जाने से पहले ईडी की टीम केजरीवाल से दोबारा पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल से शराब नीति घोटाले से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं।

केजरी 2

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता भी केजरीवाल के समर्थन में उतरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर जा सकते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी केजरीवाल के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर केजरीवाल की पेशी और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते 22 मार्च को होने वाला दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र रद्द कर दिया गया है। अब यह सत्र 27 मार्च को होगा।

आप प्रदर्शन 1

दिल्ली मेट्रो कार्पोरेशन ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट किया है कि दिल्ली पुलिस के निर्देश पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन शुक्रवार यानि 22 मार्च की सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के चलते यह फैसला लिया गया है। दिल्ली की मंत्री आतिशी ने ट्वीट किया है कि देश में पहली बार एक मौजूदा मुख्यमंत्री को गिरफ्तार किया गया है। अरविंद केजरीवाल के पास Z+ सुरक्षा कवच होता है। अब वह केंद्र सरकार की ईडी की कस्टडी में हैं। हमें उनके सुरक्षा की चिंता है।

आप प्रदर्शन 2

आतिशी ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए केजरीवाल की गिरफ्तारी को भाजपा की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के डर से यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने आज तक सबूत पेश नहीं किए। हमें मुख्यमंत्री केजरीवाल की सुरक्षा की चिंता है। केजरीवाल एक विचार का नाम है। केजरीवाल की लड़ाई लोकतंत्र बचाने की है, हम लोकतंत्र बचाने के लिए लड़ रहे हैं। हम किसी से डरते नहीं हैं।

उधर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

केजरी 1 1

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने आरोप है कि उन्हें ईडी के कार्यालय में केजरीवाल से मिलने से रोक दिया गया है। केजरीवाल के परिवार को हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। किसी को भी उनसे मिलने की परमिशन नहीं दी जा रही है। गोपाल राय का कहना है कि जिस तरह से चुने हुए मुख्यमंत्री को रात में अरेस्ट किया गया। यह दिखा रहा है कि देश का पीएम लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं। किसी भी तरह से चुनाव जीतकर तानाशाही करना चाहते हैं। मैं देश की जनता से अपील करता हूं कि वह अरविंद केजरीवाल के समर्थन में सड़कों पर उतरें।

केजरीवाल 0 2

वहीं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए टिप्पणी की है। भाजपा के करनाल लोकसभा सीट से प्रत्याशी मनोहर लाल का कहना है कि आज एक बार फिर सिद्ध हो गया कि भारत में कानून के उपर कोई नहीं है। चाहे उसका पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।

उधर उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी के प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कहना है कि जो खुद हैं शिकस्त के खौफ में कैद वो क्या करेंगे किसी और को कैद। उनका कहना है कि भाजपा जानती है कि वो फिर दुबारा सत्ता में आने वाली नहीं है, इसी डर से वो चुनाव के समय, विपक्ष के नेताओं को किसी भी तरह से जनता से दूर करना चाहती है, गिरफ्तारी तो बस बहाना है। यह गिरफ्तारी एक नई जन क्रांति को जन्म देगी।

केजरीवाल 12 2

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कहना है कि रोज जीत का झूठा दंभ भरने वाली अहंकारी भाजपा, विपक्ष को हर तरह से चुनाव के पहले गैर कानूनी तरीके से कमज़ोर करने की कोशिश कर रही है। अगर सच में जीत का भरोसा होता तो संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग करके मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी का अकाउंट फ्रीज नहीं किया जाता।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का कहना है कि डरा हुआ तानाशाह, एक मरा हुआ लोकतंत्र बनाना चाहता है। मीडिया सहित सभी संस्थाओं पर कब्जा, पार्टियों को तोड़ना, कंपनियों से हफ्ता वसूली, मुख्य विपक्षी दल का अकाउंट फ्रीज करना भी आसुरी शक्ति के लिए कम था तो अब चुने हुए मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी भी आम बात हो गई है। इंडिया इसका मुंहतोड़ जवाब देगा।

केजरीवाल 13 1

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप नेता राघव चड्ढा का कहना है कि जिस व्यक्ति ने दिल्ली के लाखों बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा दी, लाखों परिवारों को मुफ्त बिजली दी, घर-घर तक पानी पहुंचाया और माताओं-बहनों के लिए मुफ्त में बस यात्रा की व्यवस्था की, उन्हें अब गिरफ्तार कर लिया गया है। अरविंद केजरीवाल एक शख्स का नाम नहीं है, बल्कि एक विचार का नाम है और विचारधारा का नाम है। आप उनके शरीर को गिरफ्तार कर सकते हैं, लेकिन उनके विचारों को नहीं। एक केजरीवाल गिरफ्तार होगा तो लाखों केजरीवाल खड़े होंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर का कहना है कि जो हुआ है वह लोकतंत्र की भावना का उल्लंघन है। चुनाव पर भौतिक प्रभाव डालने वाली किसी भी चीज के खिलाफ अदालत को तत्काल कार्रवाई करने का पूरा अधिकार है। यह मूल रूप से प्रत्येक भारतीय नागरिक के राजनीतिक अधिकारों का उल्लंघन है। राजभवन तक मार्च किया जाएगा। वहीं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का कहना है कि ये तो होना ही था, जब शुरुआत हुई थी तभी हमने कहा था अभी फिल्म बाकी है। यह फिल्म सामने आ गई है। जो भी चुनाव लड़ना चाहता है और वह एक दल का नेतृत्व भी संभालता है तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाता है। यह इनकी राजनीति है।