Vinesh Phogat

Vinesh Phogat के बयान “अभी मैं जिंदा हूं” को लेकर BJP नेता का पलटवार, कही ये बात

राजनीति जींद हरियाणा

जुलाना की विधायक और प्रसिद्ध पहलवान Vinesh Phogat इन दिनों एक बड़े विवाद में फंसी हुई हैं। विवाद का कारण विधानसभा के शीतकालीन सत्र में उनकी गैरहाजिरी बन रहा है, जिसके चलते सोशल मीडिया पर उनके लापता होने के पोस्टर वायरल हो गए थे। इस पर विनेश ने सफाई देते हुए कहा, “मैं जिंदा हूं!”

क्या था बीजेपी नेता का बयान?

इस विवाद पर बीजेपी नेता कैप्टन योगेश बैरागी ने विनेश फोगाट पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि “जुलाना के लोग मुझसे पूछते हैं कि विनेश फोगाट कहां हैं? आप तो हमेशा लोगों के बीच रहते हैं। विधायक बनने के बाद भी अगर वह जनता के बीच नहीं जाएं, तो सवाल तो उठेंगे।”

बैरागी ने आगे कहा कि, “अगर विधायक चुने गए हैं, तो लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए सदन में और जनता के बीच जाना चाहिए। लेकिन वह तो कहीं नजर ही नहीं आतीं।”

Whatsapp Channel Join

विनेश ने दिया चौंकाने वाला जवाब!

लापता पोस्टर को लेकर विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि मैं जुलाना में ही हूं, जिंदा हूं, और कहीं गुमशुदा नहीं हूं।” उन्होंने आगे कहा कि “यह सब लोगों की छोटी मानसिकता का परिणाम है। एक महीने ही तो हुए हैं विधायक बने, मैं लगातार लोगों के बीच जा रही हूं।”

अन्य खबरें