BJP state general secretary broke silence

अल्पमत सरकार पर BJP प्रदेश महामंत्री ने तोड़ी चुप्पी, बोलें गुमराह कर रही Congress, 29 विधायक पेश करे Hooda

राजनीति रोहतक

हरियाणा में BJP की सरकार अल्पमत में होने के दावे पर भाजपा प्रदेश महामंत्री(state general secretary) सुरेंद्र पूनिया का बयान आया है। सुरेंद्र पूनिया ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा(Hooda) को चैलेंज(challenge) देते हुए कहा कि अगर दम है, तो वे अपने 29 विधायकों को राज्यपाल के समक्ष पेश करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस(Congress) ने सदा झूठ बोलकर लोगों को ठगने और गुमराह करने का काम किया।

कांग्रेस को घेरते हुए सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि कांग्रेस हरियाणा में अभी तक जिला अध्यक्ष तक नहीं बना पाई है, संगठन खड़ा करना तो दूर की बात है। उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन की ताकत पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुकी है और नायब सरकार मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटी हुई है। सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की किसी भी योजना को उठाकर देख लें, कांग्रेस ने सदा आधा काम किया है। अधूरी चीजें देकर जनता को गुमराह करने में कांग्रेस को महारत हासिल है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम हुड्डा गरीब लोगों को प्लाट देने की बात करते हैं।

BJP state general secretary broke silence - 2

कांग्रेस शासन में दिए गए प्लाटों की रजिस्ट्रियां तक कांग्रेस ने नहीं दी, जबकि नायब सरकार रजिस्ट्रियों के साथ-साथ प्लाट पर कब्जा भी दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित किया। संविधान का सबसे ज्यादा दुरुपयोग अगर किसी ने किया है तो कांग्रेस ने किया है। देश में एमरजेंसी लगाकर लोगों के हक को खत्म करने वाली भी कांग्रेस है। अलग-अलग समय में संविधान में बदलाव करने वाली भी कांग्रेस है। कांग्रेस ने तो विपक्ष की सरकारों को बर्खास्त करने तक काम किया है।

Whatsapp Channel Join

BJP state general secretary broke silence - 3

और भी पढे़