Haryana Politics

Haryana Politics : कल आमने-सामने होंगे भाजपा के दो सीनियर नेता, Ambala में रूठे Gabbar को मना सकते हैं CM Naib Saini

राजनीति

Haryana Politics : हरियाणा के जिला अंबाला में भाजपा के दो शीर्ष नेता आमने-सामने हो सकते हैं। बताया जा रहा है प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कल अंबाला में प्रदेश के रूठे गब्बर को मनाने का काम कर सकते हैं। नाराज चल रहे अनिल विज और सीएम नायब सिंह सैनी की 19 मार्च को अंबाला में मुलाकात हो सकती है।

बताया जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मंगलवार को 4 जिलों का टूर शेड्यूल जारी किया गया है। जिसमें जिला अंबाला भी शामिल किया गया है। नए मुख्यमंत्री के लिए अंबाला की अंबाला कैंट विधानसभा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है। वहीं अंबाला पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का गृह जिला भी है। ऐसे में दोनों के बीच कल मुलाकात के कयास लगाए जा रहे हैं।