हरियाणा के नूंह (Nuh) इलाके में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। सीएम सैनी ने जब से सीएम का कार्यभार संभाला है, अभी तक एक बार भी मेवात क्षेत्र में नहीं पहुंचे। मुख्यमंत्री तावड़ू की अनाज मंडी में भाजपा(BJP) की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। रैली में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। स्थानीय नेता भी मंच पर उपस्थित हैं।
बता दें कि भाजपा की विजय संकल्प रैली में लोगों की भारी भीड़ आई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन, स्वामी धर्मदेव, पटौदी विधायक सत्य प्रकाश, गोपीचंद गहलोत, एम 3 एम की ट्रस्टी पायल कनौडिया, पूर्व विधायक तेजपाल तंवर, जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल, समाजसेवी संजय गर्ग उर्फ बिट्टू जैसे नेता मंच पर मौजूद हैं।

वहीं नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मेवात में उनका आगमन हो रहा है, जो कि जल्द ही कार्यक्रम में पहुंचने वाले है। लोगों में उत्साह भरा है। नूंह विधानसभा से हजारों लोग विजय संकल्प रैली में उनका स्वागत करने के लिए आ रहे हैं।

