Deepender Singh Hooda

Deepender Singh हुड्डा का BJP पर हमला, कहा – हरियाणा में सबसे ज्यादा अपराध

राजनीति सोनीपत हरियाणा

सांसद Deepender Singh ने अपने ‘हरियाणा मांगे हिसाब’ अभियान के तहत गोहाना शहर में लोगों के बीच पहुंचकर BJP के पिछले 10 सालों का हिसाब मांगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणा में अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या फिर राज्य छोड़कर चले जाएं। उन्होंने भाजपा में गुटबाजी और भीतरघात की बात कही और इसे डूबता हुआ जहाज करार दिया।

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं और अनुभवी लोगों को टिकट दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी और आने वाले दो-तीन टर्म तक कांग्रेस की ही सरकार रहेगी।

भाजपा पर गंभीर आरोप

Whatsapp Channel Join

दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा नेताओं पर भीतरघात के आरोप लगाते हुए रणजीत चौटाला, मोहनलाल बडोली, अरविंद शर्मा और ओपी धनखड़ का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में गुटबाजी और भीतरघात जमकर हो रहा है और इसके कारण लोग भाजपा छोड़कर भाग रहे हैं।

अपराध पर चिंता

दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई और कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा फिरौती मांगने के मामले दर्ज किए गए हैं। हत्या के मामलों में हरियाणा दूसरे नंबर पर है और महिलाओं पर अपराध के मामलों में भी प्रदेश सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा 29% की दर से देश का सबसे असुरक्षित राज्य है।

मुख्यमंत्री से हिसाब मांगने की चुनौती

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भाजपा के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब देने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में कोई महत्वपूर्ण काम नहीं किया और सोनीपत में मेट्रो प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने में भी असफल रही। हुड्डा का दावा है कि भाजपा के कुशासन से जनता त्रस्त है और अब कांग्रेस को ही समाधान के रूप में देख रही है।

अन्य खबरें