dR. Harsh Mohan Bhardwaj

BJP छोड़कर जनहित पार्टी में शामिल हुए डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज

राजनीति हिसार

हरियाणा में करीब 5 साल पहले 11 सितंबर को बरवाला में मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाने के विवाद के बाद डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने BJP को अलविदा कह दिया है। यह दूसरी बार है जब आरएसएस से जुड़े हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने भाजपा छोड़ी है।

2019 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को रथ यात्रा के दौरान बरवाला विधानसभा में चांदी का मुकुट पहनाने का प्रयास किया गया था, जिससे खट्टर नाराज हो गए थे और डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज को धमकी दी थी।

डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज 2020 में दीपेंद्र हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में भी शामिल हो चुके हैं। मगर विचारधारा मेल नहीं खाने के कारण उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्होंने दोबारा भाजपा जॉइन कर ली थी। अब विधानसभा चुनाव से ठीक 2 महीने पहले उन्होंने भाजपा को दोबारा अलविदा कहकर जनहित पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Whatsapp Channel Join

जनहित पार्टी में नई जिम्मेदारी

आज हिसार के बरवाला में डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज को जनहित पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अभी रजिस्टर्ड नहीं हुई है। डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने कहा कि जनहित पार्टी हरियाणा में 20 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी।

भाजपा छोड़ने का कारण

डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने भाजपा छोड़ने के बाद कहा, “कांग्रेस में हमारी विचारधारा नहीं मिलती है। कांग्रेस में अच्छे लोग हैं। भाजपा भी अच्छी पार्टी थी। भाजपा ने कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया था, मगर आज वह कांग्रेस युक्त पार्टी बन गई है। जिन मुद्दों के बल पर भाजपा सत्ता में आई थी, वे मुद्दे आज तक वहीं के वहीं खड़े हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “तीसरी बार भी चुनाव प्रचार में हमने मोदी जी के भाषण सुने, वही परिवारवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दे आज भी हैं। 10 साल से भाजपा सत्ता में है। आज भी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन क्यों देना पड़ रहा है। यह मुद्दे ऐसे थे जिनके कारण मुझको बड़ी खिन्नता थी। ऐसे समय में मैंने अपने घर बैठकर पूजा-पाठ करना ठीक समझा।”

जनहित पार्टी का उद्देश्य

डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने कहा, “हमने आजीवन देश सेवा का प्रण लिया है। हरियाणा के अंदर आज हम जीरो से शुरू कर रहे हैं। शीघ्र ही इसके अच्छे परिणाम देंगे और अच्छे लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे।”

भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प

डॉ. हर्ष मोहन भारद्वाज ने कहा कि 2029 विधानसभा और लोकसभा में जनहित पार्टी अच्छा परिणाम देगी। उन्होंने कहा, “हम लोग किसी पद या लालच में काम नहीं करते। अगर ऐसा करना होता तो मैं भाजपा में काम कर लेता। हमें सारे समाज को आगे बढ़ाना है।

अंतिम व्यक्ति को आगे बढ़ाना है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के विचारों को लेकर आगे बढ़ेंगे। अखंड भारत का हमारा सपना है और अखंड भारत का निर्माण जनहित पार्टी करेगी। भारत को परम वैभव तक पहुंचाएंगे और विश्व गुरू बनाएंगे।”

अन्य खबरें