Haryana Politics

Haryana Politics : हरियाणा में पूर्व केंद्रीय मंत्री को सता रहा पूर्व सीएम का डर, बीरेंद्र सिंह की कथित ऑडियो वायरल, बोलें हिसार सेफ सीट, सोनीपत में हुड्‌डा के 5 विधायक, कर सकता है गड़बड़ी

राजनीति

Haryana Politics : हरियाणा के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की कथित ऑडियो वायरल हो रही है। जिसमें वह अपने एक कार्यकर्ता के साथ फोन पर बातचीत करते सुनाई दे रहे हैं। साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर डरे नजर आ रहे हैं। वायरल ऑडियो में बीरेंद्र सिंह कह रहे हैं कि हिसार अधिक सुरक्षित है। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र हुड्डा का है। वहां हुड्डा समर्थक 5 विधायक हैं, जो गड़बड़ी कर सकता है। वहीं बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में इस ऑडियो की न तो पुष्टि की और न ही इसका खंडन किया। उन्होंने कहा कि वह इस पर क्यों बोलें, जैसा ठीक लगता है, वैसा करें। बता दें कि हुड्डा और बीरेंद्र सिंह आपस में कजिन भाई हैं। वहीं सिटी तहलका इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गौरतलब है कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह के लोकसभा चुनाव टिकट को लेकर अभी तस्वीर साफ नजर नहीं आ रही है। उनके हिसार और सोनीपत क्षेत्र में से किसी एक लोकसभा सीट पर चुनावी रण में उतारने जाने की चर्चाओं से बाजार गर्म है। जहां पहले उनके हिसार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें थी। अब माना यह भी जा रहा है कि कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व उनको सोनीपत क्षेत्र से चुनाव लड़ाने पर विचार कर रहा है। वहीं दूसरी ओर उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी बेटे के चुनाव क्षेत्र को लेकर दुविधा में दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले वह कह चुके हैं कि उनकी प्राथमिकता हिसार सीट है।

बीरेंद्र भूपेंद्र

बता दें कि हिसार से पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने गत दिनों भाजपा का दामन कांग्रेस का हाथ थाम लिया था। बृजेंद्र सिंह 10 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस में शामिल हुए थे। उस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के भी कांग्रेस में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हुए हैं।

Whatsapp Channel Join

बीरेंद्र भूपेंद्र 1

बीरेंद्र सिंह की ओर से हाल ही में दावा किया गया था कि यदि वह दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करेंगे तो हजारों समर्थक और उनके साथ अन्य पार्टी के दो विधायक भी शामिल होंगे। वहीं यदि हरियाणा में कांग्रेस नेताओं ने उनकी ज्वाइनिंग कराई तो वह लाखों समर्थकों के साथ कांग्रेस का हाथ थामेंगे। उधर पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के नजदीकियों का कहना है कि वह बेटे को सोनीपत की बजाय हिसार लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाने के पक्ष में हैं।