हरियाणा के Former CM Manohar Lal ने 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने को लेकर कहा कि हरियाणा में भूचाल जैसी स्थिति कुछ नहीं है। भाजपा सरकार सुरक्षित है और सुरक्षित रहेगी। कांग्रेस और भाजपा के विधायक उनके संपर्क में हैं, जब उनके साथ बैठक होगी तो विपक्ष की आंखें खुल जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। इतना ही नहीं, भ्रष्टाचार में इतने ज्यादा डूब चुके हैं कि छापेमारी के दौरान नोटों के पहाड़ निकलते हैं।
यह बातें मनोहर लाल ने शुक्रवार को जिला सोनीपत के गन्नौर में भाजपा की विजय संकल्प रैली में कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गन्नौर में पहुंचे, जहां भाजपा नेता देवेंद्र कादियान की ओर से मनोहर लाल की मौजूदगी में रोड शो निकाला गया। इस दौरान अलग-अलग जगह पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ने रोड शो की सराहना करते हुए कहा कि काफी संख्या में लोग रैली में पहुंचे हैं।
वहीं मनोहर लाल अपने भाषण से लगातार भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली बार कांग्रेस सभी 10 सीटों पर चुनाव हार गई थी। हार की तकलीफ ज्यादा सोनीपत और रोहतक दोनों सीटों की ही थी। इस बार तकलीफ पर दो सीट की ना सहनी पड़े, इसीलिए दीपेंद्र हुड्डा को ही मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 की 10 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ही जीत दर्ज करेगी। विधानसभा में भी कंफर्टेबल मेजोरिटी के साथ जीत दर्ज करवाएगी।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली के बाद पत्रकारों से बातचीत में 3 निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लिए जाने को लेकर कहा कि भाजपा सरकार सुरक्षित है और सुरक्षित रहेगी। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को विश्वास मत प्राप्त किया हुआ है और कांग्रेस के लोग भाग गए थे। बचे हुए लोगों ने उस दौरान मिलकर सर्व सहमति से सरकार के हित में फैसला लिया था। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार को अभी भी बहुमत प्राप्त है। कांग्रेस और जजपा के कई विधायक उनके संपर्क में भी हैं। इस विषय को आगे नहीं बढ़ाना चाहते। वह 3 और 30 को जमा करके आगे बढ़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस खुद के 23 भी बचा लें, यह भी उनके लिए बड़ी बात है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति प्रदेश में जिस प्रकार का उत्साह है, उसको देखते हुए तीनों विधायक पछताएंगे। वहीं उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने दोबारा से संपर्क करना शुरू किया है कि गलती हो गई दोबारा वापस ले लो। वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जजपा के विधायकों से उनकी मुलाकात हुई है। कांग्रेस और जजपा के विधायक उनके संपर्क में है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब उनके साथ मीटिंग होगी तो विपक्ष की आंखें खुल जाएंगी। लोकसभा का चुनाव ठीक-ठाक निकल जाए, नहीं तो उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गवर्नर कभी भी मीटिंग कर सकते हैं। गवर्नर और स्पीकर ने अपने रोल करने हैं।
वहीं उन्होंने दुष्यंत चौटाला और भूपेंद्र सिंह हुड्डा के भाजपा भंवर में फंसने के सवाल पर कहा कि जनता के बीच जब चीजों का खुलासा होगा तो जो फंसना है, वह फसेगा। भाजपा उसे नहीं फसाएगी, बल्कि जनता के भंवर में फसेंगे। भंवर का कोई जाल नहीं फैलाया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है और रहेगी। उन्होंने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार में उनके नेताओं के बेटे साथ के जिले से फंसे हुए हैं और उनके बापों का भी पता नहीं है। वर्तमान के प्रत्याशियों के बेटों के जमानत की अर्जी लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी खुद को बचा लें, वही बड़ी बात है। कांग्रेस का प्रत्याशी भगोड़ा घोषित हुआ था और वह जमानत लेकर आया है। वह भगोड़े क्यों होते हैं, इस पर सवाल उठता है। पूरे देश और प्रदेश में कांग्रेस के प्रत्याशी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। छापेमारी के दौरान नोटों के पहाड़ निकलते हैं। कांग्रेस के एक-एक नेता के घर करोड़ों रुपये निकल रहे हैं। केवल अखबारों की सुर्खियों के लिए नहीं, बल्कि इस भ्रष्टाचार को जनता महसूस करती है। वहीं मनोहर लाल ने कांग्रेस के संगठन पर भी कटाक्ष किया।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने प्रत्याशी बहुत पहले डिक्लेयर कर दिए थे, लेकिन कांग्रेस में डेढ़ महीने तक लिस्ट का आना-जाना लगा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि सोनीपत की जनता उनकी हार का बदला लेगी या नहीं लगी, लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी तकलीफ को आधा कर लिया है, क्योंकि पिछली बार सभी 10 सीट पर हारे थे। हार की तकलीफ सोनीपत और रोहतक दो सीट की ही थी। इस बार तकलीफ पर दो सीट की नहीं सहनी पड़े, इसलिए एक ही सीट पर मैदान पर हैं। भूपेंद्र हुड्डा द्वारा नामांकन के दौरान कहे गए बयान मेरी हार का बदला ले लेना पर मनोहर लाल ने कटाक्ष किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनीपत में जनता से बोलकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी तकलीफ को आधा करके गए हैं।
वहीं दुष्यंत चौटाला के 400 और 75 पर के नारे पर कटाक्ष करने की बात उन्होंने कहा कि इस प्रकार का तमाशा वर्ष 2019 में भी विपक्षी लोगों ने किया था। 2019 में 3 फीसदी वोट भाजपा के बढ़े थे। वर्ष 2014 में 14 प्रतिशत से बढ़कर 37 फीसदी वोट भाजपा को मिले थे। उन्होंने कहा कि सीट काम ज्यादा नहीं है, लेकिन वोट प्रतिशत ज्यादा हुआ है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोकसभा में 10 की 10 सीट पर भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करेगी। विधानसभा में भी कंफर्टेबल मेजोरिटी के साथ जीत दर्ज करेगी।