Rahul Gandhi

Haryana Election 2024 : चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों, हरियाणा में बड़ा धमाका करेंगे राहुल गांधी!

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

Haryana Election 2024 : कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, वह हरियाणा में न्याय यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं, जो 30 सितंबर से शुरु होकर तीन दिनों तक चलेगी।

अभी तक कांग्रेस का चुनावी प्रचार कमजोर रहा है, जिसका कारण कुमारी सैलजा की नाराजगी बताया जा रहा है। इससे पहले, कांग्रेस हाईकमान, जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे शामिल हैं, चुनावी प्रचार के लिए हरियाणा नहीं पहुंचे थे। लेकिन अब, राहुल गांधी और अन्य नेता आज हरियाणा में चुनावी प्रचार के लिए रैलियां कर रहे है।

सत्ता वापसी की योजना
कांग्रेस हरियाणा में सत्ता वापसी की कोशिश कर रही है, और इसी उद्देश्य से वह न्याय यात्रा निकालने की योजना बना रही है। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी कांग्रेस की मुख्य घोषणाओं का प्रचार करेंगे, जिससे पार्टी को चुनावी मजबूती मिल सके।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें