LADWA: केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री MANOHAR LAL ने कहा कि हरियाणा में पहले करनाल को CM सिटी का खिताब मिला था अब नायब सिंह सैनी लाडवा विधानसभा क्षेत्र को CM सिटी बनाने आए हैं।
MANOHAR LAL विधानसभा चुनावों के बीच वे शनिवार को शिवाला रामकुंडी LADWA में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे थे, जहां उनका स्वागत किया गया। इससे पहले वे कुरुक्षेत्र स्थित गीता ज्ञान संस्थानम में भी पहुंचे और स्वामी ज्ञानानंद से मुलाकात की।
MANOHAR ने कहा कि हर विधानसभा चुनाव में एक क्षेत्र ऐसा होता है जहां से एक ऐसा विधायक चुना जाता है जो प्रदेश का सीएम बनता है। उसके बाद उस क्षेत्र और उस शहर को CM सिटी के नाम से जाना जाता है। पहले यह खिताब करनाल को मिला हुआ था जब करनाल विधानसभा क्षेत्र से MANOHAR LAL विधायक बने और बाद में CM बने। अब वे CM एवं भाजपा प्रत्याशी NAYAB SINGH के लाडवा विधानसभा क्षेत्र को CM सिटी का खिताब देने के लिए आए हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में LADWA की जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे CM SAINI को प्रचंड मतों से जीत दिलाएं। MANOHAR LAL ने कहा कि आज लाडवा की जनसभा के बीच वह नए सीएम सिटी का खिताब लाडवा को सौंपने आए हैं। यहां से चुनाव जीतकर नायब सिंह सैनी विधायक ही नहीं और CM भी बनेंगे।
इस बार हरियाणा में पूर्ण बहुमत से भाजपा की तीसरी बार सरकार भी बनानी है। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का भी नया रिकार्ड बनेगा और यह खिताब भी नायब सिंह सैनी और जनता के नाम लिखा जाएगा।
अन्य खबरें
बडी खबर : सोनीपत में पेपरलेस सिस्टम की पहली फर्जी रजिस्ट्री उजागर, कई आएंगे लपेटे में
स्कूल में गंडासी लेकर घुसा छात्र का पिता, मची अफरा-तफरी
‘हरियाणा आपदा राहत बल‘ की दो बटालियन जल्द, जींद में बनेगा ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट
पढ़ाई में बाज़ीगर, शूटिंग में सिकंदर – हरियाणा की छोरी आशिमा की अनोखी कहानी, मां की एक शर्त ने बदल दी जिंदगी, अब देश भर में बज रहा डंगा
गैंगस्टर रिषी लोहान हत्याकांड: चौथा आरोपी मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार, विदेश भागने की फिराक में था
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उनके सीएम के कार्यकाल में जितने काम उन्होंने किए उसकी तुलना में CM NAYAB SAINI ने मात्र छह महीने में जो काम कर दिखाए उसके बाद वे उनसे भी कहीं आगे निकल गए। ऐसे समर्पित और गुणी मुख्यमंत्री के लिए जनता को अधिक से अधिक संख्या में मतदान कर NAYAB SAINI को विजयी बनाना है।







