Nayab Saini

15 अक्टूबर को सीएम पद की शपथ लेंगे नायब सैनी, पीएम मोदी भी होंगे शामिल

राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

पंचकूला: हरियाणा में नायब सैनी 15 अक्टूबर को नए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथग्रहण समारोह पंचकूला के परेड ग्राउंड में आयोजित होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।

इस कार्यक्रम में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ अन्य मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है।

गौरतलब है कि 8 अक्टूबर को 90 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पार्टी ने पहले ही नायब सैनी को सीएम पद का चेहरा घोषित किया था, और चुनाव भी उन्हीं की अगुआई में लड़ा गया था।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें