Panipat, (समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) : भारतीय जनता पार्टी(BJP) सनौली मंडल की विस्तारित मंडल कार्यकारिणी बैठक का आयोजन होटल जय फूड(Hotel Jai Food) सनौली के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता सुभाष त्यागी ने की ओर भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट(Dushyant Bhatt) और कृष्ण छौक्कर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ठ ने कहा कि आज विश्व युवा कौशल दिवस(World Youth Skills Day) है, इसलिए वे अपनी और से और पार्टी की ओर से हरियाणा के सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओ को इस दिवस की शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि प्रदेश के पार्टी के युवा कार्यकर्ता दिन रात कडी मेहनत करके हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की सरकार बनावाएंगे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प(workers take a pledge) दिलवाया कि समालखा विधानसभा जीतकर हरियाणा में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे।

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सभी मंगलवार 16 जुलाई को महेंद्रगढ़ में आयोजित प्रदेश सत्रीय समारोह में बढ़ चढ़कर भाग लें, इस समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह मंत्री अमितशाह होंगे। इस मौके पर गंगा राम स्वामी, कृष्ण छौक्कर, रफाकत हसन, कुलदीप कौशिक, ऋषि पाल रावल, मंडल अध्यक्ष सुभाष त्यागी आदि ने विशेष रूप से बैठक को संबोधित किया।