PM Modi Haryana Rally

PM Modi Haryana Rally : पीएम मोदी बोलें मैंने हरियाणा की रोटी खाई, यह माताओं का कर्ज, अपनी मेहनत से लौटाऊंगा

राजनीति सोनीपत

PM Modi Haryana Rally : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने सालों तक हरियाणा की रोटी खाई है। माताओं का कर्ज है, इसे मोदी अपनी मेहनत से लौटाएगा। यह मोदी का विश्वास नहीं संकल्प है। आज हरियाणा से 12 एक्सप्रेस वे, इनमें चार सोनीपत, खरखौदा में में मारुति प्लांट, जींद में पानी की समस्या दूर की गई है। आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज की गारंटी दी गई। 4 जून के बाद तीसरी सरकार में आपके परिवार में 70 साल से ऊपर जो भी है, उनकी बीमारी में इलाज का जिम्मा मोदी का होगा।

यह बातें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा में जिला अंबाला के बाद सोनीपत के गोहाना में लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच से भाषण शुरू कर सबसे पहले सोनीपत की जनता को राम-राम किया। मोदी ने कहा कि मैं सोनीपत की पवित्र भूमि को प्रणाम करता हूं। हरियाणा की धरती युद्ध में भी गीता का ज्ञान सुनाती है। जब मुकाबला सत्य और असत्य के बीच में हो तो विजय सत्य की ही होती है। 24 के कुरुक्षेत्र में आज एक ओर देश का विकास है। दूसरी ओर वोट जिहाद है। एक तरफ विकास की बात है और दूसरी तरफ वोट जिहाद की बात है कौन जीतेगा। आपके जवाब ने तय कर दिया है। 4 जून को मातूराम की जलेबी का क्या होगा। सारी खाली हो जाएगी।

मोदी 4 1

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी विशेष विमान से अंबाला छावनी के एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से रैली स्थल तक पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सपनों को पूरा करना है, प्रदेश मोदी को हिम्मत और आशीर्वाद भी देता है। सोनीपत से मोहनलाल बड़ौली और रोहतक से डॉ. अरविंद शर्मा का वोट सीधे मोदी के खाते में जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बूथ जीतेंगे, मतदान कराएंगे, ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलें और कहना मोदी आए थे। उन्होंने राम राम कहा है। मेरा राम राम पहुंचा देंगे। उन्होंने भारत माता की जय के साथ अपना संबोधन पूरा किया। उन्होंने कहा कि हर हिंदुस्तानी को खुशी हुई, जय श्रीराम। जब देश आजाद हुआ उसके दूसरे दिन ही राम मंदिर बनना चाहिए था। इन्होंने लटकाया, अदालत में ले गए। अपने वोट जिहाद वालों को खुश किया। राम मंदिर के ट्रस्टी ने न्योता दिया कि प्राण प्रतिष्ठा में आइए इन्होंने निमंत्रण ठुकरा दिया, क्या आप उन्हें स्वीकार कर सकते हैं।

Whatsapp Channel Join

मोदी 2 2

प्रधानमंत्री मोदी ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन वाले कहते हैं कि राम मंदिर बेकार है। कांग्रेस के एक नेता कहते हैं कि अदालत का जो निर्णय है, उसे कैसे पलटा जाए। हमारे हरियाणा के युवाओं के पास पहले भी भरपूर क्षमता थी, मोदी ने इसको देखते हुए खेल के बजट में तीन गुना वृद्धि की है। मोदी सरकार खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए किसी का मुंह नहीं देखती। हर खिलाड़ी को सरकार 50 हजार रुपये देती है। जिसका नतीजा सबके सामने है। मोदी ने कहा कि कुछ ही साल में भारत में पहला ओलिंपिक होगा। जिसमें हमारा युवा अपनी प्रतिभा उजागर करेगा। अभी से 2036 ओलंपिक भारत में लाने का काम कर रहा है। उसमें हरियाणा और सोनीपत के युवा जीतेंगे। उसमें हम, हरियाणा और सोनीपत के युवाओं को सोना लाते देखेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह कहते हैं एक्सरे मशीन, जमीन कितनी है, मंगलसूत्र कहां है। सारी संपत्ति अगर आपकी जरूरत से ज्यादा है, यह वोट जिहाद वालों को बांट देंगे। क्या आप इसे छिनने देंगे। संपत्ति अपने संतानों को देकर जाने की हर मां-बाप की इच्छा होती है। अब यह कांग्रेस वाले लाए हैं कि आपके मरने के बाद आपकी संपत्ति आपकी संतानों के पास नहीं जाएगी। आपकी आधी से ज्यादा यह सरकार ले लेगी। जो बची वो आपके बच्चे को जाएगी। बाबा साहेब ने दलित और पिछड़ों का आरक्षण सुरक्षित किया। संविधान सभा में सबने तय किया कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होगा। यह कांग्रेस वाले बाबा साहेब की पीठ पर छुरा घोंपने का काम कर रहे हैं। यह काम कर्नाटक में शुरु कर दिया। वहां जितने भी मुसलमाान हैं, सबको रातों-रात ओबीसी घोषित कर दिया। ओबीसी के आरक्षण में डाका डाल दिया, उन्हें लूट लिया। अब यही मॉडल पूरे देश में लागू करना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि क्या ऐसे इंडी गठबंधन को हरियाणा में एक भी सीट मिलनी चाहिए। इन्हें आपकी भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। अयोध्या में 500 साल के इंतजाार के बाद प्रभु राम का मंदिर बनाने की इच्छा पूरी हुई। रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले कह रहे हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं। प्रवक्ता बनकर मुझे आंखे दिखा रहे हैं। इसका मतलब वह अभी तक मोदी को पहचान नहीं पाए है। आप मुझे बताइए कि भारत को पाकिस्तान से डरना चाहिए क्या। यह मोदी का दौर है। हम घर में घुसकर मारते हैं। कांग्रेस सारे पैतरें केवल तुष्टिकरण के लिए चला रही है। इन्होंने जो घोषणा पत्र बनाया है, वह पूरा का पूरा मुस्लिम लीग वाला घोषणा पत्र है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस वाले लिख लो यह मोदी है, 370 को वापस लाने के सपने छोड़ दो। अगर कोशिश करोगे तो लेने के देने पड़ जाएंगे। आपको याद होगा कि कांग्रेस के समय हर रोज सीमा पर फायरिंग होती थी। दुश्मन तो वही हैं, लेकिन हालात बदल गए। ये किसने किया। यह हालात किसने बदले, यह गोलियां किसने बंद कराई, यह मोदी ने नहीं, आपके एक वोट ने किया है। यह आपके वोट की ताकत है कि दुश्मनों के बंदूकें भी बंद हो जाती हैं। मोदी ने बस इतना किया कि सीमा पर हमारे हरियाणा के जो छोरे खड़े हैं, उन्हें खुली छूट दे दी। अब गोलियां गिनने की जरूरत नहीं है। नतीजा आपके सामने है।

मोदी ने कहा कि भाइयों-बहनों मोदी के इन फैसलों से कांग्रेस और इंडी गठबंधन का कलेजा फट रहा है। उनसे पाकिस्तान की यह हालत देखी नहीं जा रही है, इसलिए कांग्रेस वाले पाकिस्तान के प्रवक्ता बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनके एक नेता कह रहे हैं कि जो हमने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई वह उसे कब्रिस्तान में गाड़ देंगे। यह कहते हैं कि कश्मीर में फिर से 370 को लगाएंगे, यानि फिर से आतंकवाद को खुली छूट देना चाहते हैं। मैं हरियाणा की वीर धरती से कहना चाहता हूं कि कांग्रेस वालों सुन लो अब कश्मीर में सिर्फ तिरंगा ही लहराएगा।

अन्य खबरें