Rahul Gandhi accused of attempted murder: BJP files complaint with Delhi Police in Parliament scuffle case, FIR registered

congress: राहुल गांधी आज शुरू करेंगे जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार

राजनीति विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। congress ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत झोंकने का फैसला किया है। आज से उनके स्टार प्रचारक मैदान में उतर रहे हैं।

कांग्रेस जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को बहुत गंभीरता से ले रही है। उसने अपने स्टार प्रचारकों को प्रचार अभियान में उतारने का फैसला किया है। आज congress पार्टी के सबसे बड़े प्रचारक राजीव गांधी जम्मू कश्मीर प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि राहुल पहले संगलदान और फिर डूरू में रैली को संबोधित करेंगे। congress ने अभी 15 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

पिछले विधानसभा चुनाव (2014) में बनिहाल से congress के विकार रसूल वानी जीते थे, जबकि डूरू से पीडीपी का उम्मीदवार विजयी रहा था। 2014 के  चुनाव में congress ने 12, भाजपा ने 25, पीडीपी ने 28, सीपीएम ने 1, जेपीसी ने 2, निर्दलीयों ने 3 और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 सीटें जीती थीं। इस बार कांग्रेस ने नेकां के साथ सीट गठबंधन में 32 सीटों पर चुनाव लड़ने पर सहमति बनाई है। पांच सीटों पर नेका और congress सहमति से लड़ रहे हैं।

 भाजपा भी तैयारियों में पीछे नहीं है। उसके कई केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता जम्मू-कश्मीर में डेरा डाले हुए हैं। सभी को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारियां दी गई हैं। 
भाजपा ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें प्रमुख रूप से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आदि शामिल हैं।

अन्य खबरें