Congress Rajya Sabha MP and Lok Sabha candidate Deependra Hooda

Rohtak Congress Candidate Deependra Hooda का बड़ा दावा : हरियाणा में आश्चर्यजनक नतीजे आने की जताई उम्मीद

राजनीति रोहतक

हरियाणा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद एवं रोहतक लोकसभा सीट से प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा करते हुए हरियाणा में आश्चर्यजनक नतीजे आने की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की दुर्दशा को देखकर लोग लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को वोट देंगे। हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत दर्ज करवाएगी। दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को रोहतक के मदनलाल ढींगरा कम्युनिटी सेंटर में आयोजित व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

इस दौरान दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती है, जबकि आरोप की जगह सरकार अपने काम गिनवाए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में वोटिंग के 6 दिन पहले और लगभग 47 डिग्री टेंपरेचर में भी राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी लगातार पसीना बहा रहे हैं। पिछले 3 दिनों से बीमार होने के बावजूद भी रोहतक से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस बार काफी चौंकाने वाले चुनावी नतीजे सामने आने वाले हैं। प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन विजई होगी।

दीपेंद्र हुड्डा 1 1

कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन पर आरोप लगाती है, जबकि वह भाजपा सरकार से 10 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने द्वारा किए गए कार्यों को गिनवाई। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक भी जल्द हरियाणा में पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी प्रचार-प्रसार के लिए हरियाणा में आएंगे। हालांकि दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फिलहाल स्टार प्रचारकों की जगह अभी तक तय नहीं की गई है।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें