SD PG College

SD P.G कॉलेज में भाजपा की जिला स्तरीय सदस्यता अभियान कार्यशाला का हुआ आयोजन

राजनीति पानीपत हरियाणा

पानीपत के SD P.G कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी ने जिला स्तरीय सदस्यता अभियान 2024 के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में मुख्य वक्ता और मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता मौजूद थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कार्यशाला की अध्यक्षता की और सदस्यता अभियान के संयोजक गजेंद्र सलूजा समेत कई वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यशाला को संबोधित किया।

डॉ. अर्चना गुप्ता ने संगठन की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि भाजपा का यह सदस्यता अभियान विशेष रूप से युवाओं को जोड़ने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी और अनुशासित राजनीतिक पार्टी है और हरियाणा में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल हुई है।

सदस्यता अभियान के लक्ष्य

भाजपा जिला सदस्यता अभियान संयोजक गजेंद्र सलूजा ने जानकारी दी कि भाजपा देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है और 18 करोड़ पूर्व सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण भी किया जाएगा। हरियाणा में 50 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें प्रत्येक बूथ पर कम से कम 250 नए सदस्य बनाने और उनमें से 33% महिला सदस्यों का शामिल होना अनिवार्य है।

Whatsapp Channel Join

घर-घर जाकर अभियान को सफल बनाने का आह्वान

कार्यशाला में तय किया गया कि आगामी 4, 5, और 6 नवंबर को प्रत्येक मंडल स्तर पर विशेष कार्यशालाओं का आयोजन होगा, और सभी पदाधिकारी घर-घर जाकर सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। 8 नवंबर को सांसद और 9 नवंबर को विधायक अपने क्षेत्रों में अभियान के तहत जागरूकता और सदस्यता अभियान चलाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संगठन की मजबूती

भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पं. मोहन लाल बडोली की संगठन क्षमता की सराहना की। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार के नेतृत्व में अनुच्छेद 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण, तीन तलाक पर रोक, और कोरोना महामारी में राहत जैसे कार्य भाजपा की उपलब्धियों का प्रमाण हैं।

मिस्ड कॉल से बने भाजपा सदस्य

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत दुष्यंत भट्ट ने बताया कि जो भी भारतीय नागरिक भारतीय संस्कृति और राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित है, वह सदस्यता मोबाइल नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर सकता है।

अन्य खबरें