Haryana Lok Sabha Elections 2024

Haryana में 10 लोकसभा और 1 विधानसभा के लिए मतदान जारी, Manohar बोलें कांग्रेस प्रत्याशी उनके लिए नहीं कोई चुनौती, Chautala ने परिवार के साथ डाला वोट

राजनीति पंचकुला

Haryana की 10 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। जितने भी वोटर शाम 6 बजे तक लाइन में लगे होंगे, सबको मतदान का मौका दिया जाएगा। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोहर लाल ने वोट डालने के बाद कहा कि उन्होंने अपना वोट डाल दिया है, वह लोगों से भी लोकतंत्र के इस त्योहार में भाग लेने की अपील करते हैं। साथ ही भाजपा को वोट देने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार उनके लिए कोई चुनौती नहीं है।

गौरतलब है कि हरियाणा में 2 करोड़ 76 हजार 768 वोटर हैं। वहीं 10 सीटों पर 223 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। जिनमें एक पूर्व मुख्यमंत्री और 2 केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत आज शाम को ईवीएम में बंद हो जाएगी। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अनुराग अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में कुल 20031 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 19812 स्थाई तथा 219 अस्थाई मतदान केंद्र शामिल हैं। शहरी क्षेत्रों में 5470 तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 14342 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

सीएम सैनी

उन्होंने बताया कि 176 आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जा रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा में 96 मतदान केंद्र यूथ कर्मचारी तथा 71 मतदान केंद्र दिव्यांग कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जापुर, नारायणगढ़ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। मुख्यमंत्री सैनी करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Whatsapp Channel Join

मनोहर

इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने पैतृक गांव मिर्जापुर में एक गुरुद्वारे में प्रार्थना की। अपना वोट डालने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वह हरियाणा के लोगों से लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील करते हैं। उन्हें बड़ी संख्या में बाहर आकर मतदान करना चाहिए। हरियाणा सभी 10 लोकसभा सीटों पर करनाल की एक विधानसभा सीट देगा। भाजपा और पीएम मोदी को मजबूत करेंगे।

वोट 1 1

वहीं जननायक जनता पार्टी के नेता एवं हरियाणा के पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा के सिरसा में एक मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद अपनी स्याही लगी उंगली दिखाई। उन्होंने कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि वह बाहर आएं और वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग करें और बदलाव के लिए वोट करें।

जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, हिसार प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला, जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व परिवार के सभी सदस्यों ने सिरसा के बाल भवन स्थित बूथ नंबर 20 पर अपने मत का प्रयोग किया।

अन्य खबरें