marpit

Abohar : पुजारी पर हमला, मीट की दुकान के खिलाफ शिकायत करने पर हुई वारदात

पंजाब हरियाणा

Abohar में स्थानीय आर्य नगर स्थित एक मंदिर के पुजारी पर आज दोपहर मीट की दुकान चलाने वाले कुछ युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। यह हमला तब हुआ जब पुजारी एसडीएम और पुलिस अधिकारियों से मीट दुकानदारों की शिकायत देकर लौट रहा था। घायल पुजारी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीन सुरेन्द्र उर्फ रिंकु, पुत्र अमरजीत निवासी गली नंबर 8, आर्य नगर ने बताया कि वह मोहल्ले में स्थित बाबा रामदेव मंदिर का पुजारी है और बजरंग दल हिंदुस्तान का प्रचारक भी है।

उसने बताया कि मंदिर के निकट एक व्यक्ति ने मीट की दुकान खोली है, जिसे बंद करवाने के लिए उसने कोर्ट में केस दायर किया हुआ है। सुरेन्द्र ने बताया कि आज दोपहर वह एसडीएम और डीएसपी को शिकायत देकर अपनी एक्टिवा से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह नई सड़क पर पहुंचा, दो युवकों ने बाइक पर आकर पीछे से लोहे की रॉड से उस पर हमला किया। हमले के कारण वह सड़क पर गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

अन्य खबरें