हरियाणा पंजाब में राजनीतिक हलचल आज क् या खास

हरियाणा-पंजाब में राजनीतिक हलचल, आज क्‍या खास

पंजाब हरियाणा
  • शिवराज सिंह चौहान का हरियाणा और पंजाब दौरा, किसानों से चर्चा करेंगे
  • केंद्र और किसानों के बीच चंडीगढ़ में अहम बैठक, 28 किसान नेता होंगे शामिल
  • मुख्यमंत्री नायब सैनी का बराड़ा और यमुनानगर दौरा, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

Haryana Punjab Politics:हरियाणा और पंजाब में आज राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज कुरुक्षेत्र और चंडीगढ़ में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे सुबह नई दिल्ली के पूसा परिसर में कृषि विज्ञान मेले का उद्घाटन करेंगे और किसानों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर में कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम 6 बजे वे गांधी स्टेट इंस्टिट्यूट, चंडीगढ़ में किसान संगठनों के साथ बैठक करेंगे

इसके अलावा, चंडीगढ़ में किसानों और केंद्र सरकार के बीच आज एक और अहम बैठक होगी। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के शामिल होने की संभावना है। बैठक में 28 किसानों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा और कृषि कानूनों व किसानों की मांगों पर चर्चा की जाएगी। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी थी

चुनावी माहौल के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी बराड़ा और यमुनानगर के दौरे पर हैं। वे बराड़ा में भाजपा प्रत्याशी हरजिंदर सिंह के समर्थन में जनसभा करेंगे और रोड शो में हिस्सा लेंगे। इसके बाद यमुनानगर में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुमन बहमनी के समर्थन में रोड शो करेंगे। इसके साथ ही नगर निगम के 22 निगम पार्षदों के लिए भी प्रचार करेंगे

Whatsapp Channel Join