MANSA DEVI PANCHKULA

PANCHKULA: नवरात्र के पहले दिन एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए Mata Mansa Devi के दर्शन

धर्म-कर्म पंचकुला हरियाणा

SHARDIYA नवरात्र वीरवार से शुरू हो गए। नवरात्र के पहले दिन पंचकूला स्थित Mata Mansa Devi मंदिर में एक दिन में एक लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर आशीर्वाद लिए। मंदिर सुबह चार बजे से रात में 11 बजे तक खुला रहेगा।

श्री Mata Mansa Devi मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। श्रद्धालु सुबह चार बजे से ही माता के दर्शन करने के लिए मंदिर में पहुंचने शुरू हो गए। पहले दिन मंदिर में एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने माता मनसा देवी के दर्शन किए।

माता के मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से रोशन किया गया है। कोलकाता से आए फूलों से मंदिर को सजाया गया है। शाम के समय श्री Mata Mansa Devi मंदिर परिसर रंग बिरंगी रोशनी में जगमगाता नजर आया। मंदिर में पहली बार दंडवत प्रणाम, गर्भवती महिला और दिव्यांगों के लिए अलग लाइन लग रही है।

Whatsapp Channel Join

श्री Mata Mansa Devi श्राइन बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं के दर्शन करने के लिए बेहतर सुविधाओं के इंतजाम किए गए थे। मंदिर में वालंटियर्स और पुलिस के जवानों की तैनाती गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर को चार सेक्टरों में बांटा गया है और 13 पुलिस नाके लगाए गए हैं।

नवरात्र के दौरान Mata Mansa Devi मंदिर के कपाट सुबह 4 से रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। दिन में चार बार आरती हो रही है। सुबह चार बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद प्रात: आरती सुबह 4:30 बजे होती है। इसके बाद सुबह 7 बजे आरती होती है। दोपहर 11 बजे माता की भोग आरती, शाम 7 बजे सायं आरती और अंत में मंदिर के कपाट बंद से पहले माता की शयन आरती होती है।

अन्य खबरें