amarnath yatra

Amarnath Yatra : 52 दिवसीय अमरनाथ यात्रा आज से शुरु, पहलगाम से रवाना हुआ श्रद्धालुओं जत्था

धर्म

Amarnath Yatra : 2024 की वार्षिक अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो चुका है। भगवान भोलेनाथ के बाबा बर्फानी स्वरुप के दर्शनों के लिए दरबार सज चुका है। इस बार एक लाख सुरक्षाबलों ने भोले के भक्तों के सीरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला है।

52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था बालटाल और पहलगाम दोनों रुट से रवाना हो चुका है। श्रद्धालुओं के पहले जत्थे का जगह-जगह स्वागत हो रहा है। पहले दिन एक हजार लोगों को टोकन मिले। इस तरह आज बाबा बर्फानी के प्रथम दर्शन होंगे। दोनों रुट पर त्रि-स्त्रीय सुरक्षा इंतजाम किए गए है।
भगवान भोलेनाथ के बाबा बर्फानी स्वरुप के दर्शनों के लिए दरबार सज चुका है। इस बार एक लाख सुरक्षाबलों ने भोले के भक्तों की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभाला है। जम्मू से लेकर पवित्र गुफा तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबल तैनात किए गए है।

पहला जत्था रवाना

वर्ष 2024 की अमरनाथ यात्रा 29 जून शनिवार से नुवान पहलगाम और बालटाल से भोले के दरबार के लिए पैदल यात्रा शुरु की है। पहलगाम के नुवान बेस कैंप से करीब 3000 यात्रियों का पहला जत्था बाबा की गुफा के लिए रवाना हो गया है। हजारों भक्त बाबा बर्फानी के दरबार की ओर प्रस्थान कर चुके है। पहला बैच बालटाल से भी रवाना हो गया है। दोनों रुट से टोटल 14000 लोग रवाना हुए है।

Whatsapp Channel Join

अब तक 75000 से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाने के लिए दो रास्ते है। दोनों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। दक्षिण कश्मीर के हिमालय की पहाड़ियों में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा की गुफा यानी मंदिर की 52 दिन की यात्रा दोनों मार्गों से होगी। सुरक्षा व्यवस्था की अधिकांश जिम्मेदारी तो सीआरपीएफ और जम्मू कश्मीर पुलिस के पास है। जम्मू से लेकर कश्मीर फिर अनंतनाग ने पवित्र गुफा और अनंतनाग से बालटाल तक भारी फोर्स तैनात है।

अन्य खबरें