Miraculous Trick : ज्योतिष शास्त्र में उड़द दाल(Black urad dal) के टोटके को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह मान्यता है कि इन टोटकों का उपयोग करके माता लक्ष्मी और शनि देव की कृपा प्राप्त की जा सकती है और भाग्य में सुधार हो सकता है।
बता दें कि ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे ग्रहों को शांति मिलती है और व्यक्ति की समस्याओं में सुधार हो सकता है। उड़द दाल(Black urad dal) के टोटके इसका एक उदाहरण हैं। उड़द दाल(Black urad dal) का उपयोग न केवल भोजन के रूप में किया जाता है, बल्कि इसके साथ-साथ उससे जुड़े टोटके और ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं। उड़द दाल(Black urad dal) के टोटके आर्थिक समस्याओं को हल करने में सहायक होते हैं और धन की वृद्धि करने में मदद कर सकते हैं। खासकर शनिवार के दिन उड़द दाल(Black urad dal) के टोटके विशेष फलदायी माने जाते हैं। इनसे न केवल शनिदेव की शांति होती है, बल्कि लक्ष्मी माता की भी कृपा प्राप्त हो सकती है।

शनिवार की शाम को उड़द(Black urad dal) के दो साबुत दानों में थोड़ा सा दही और सिंदूर मिलाएं। इसे लगातार 21 दिनों तक पीपल के पेड़ के नीचे रखें। इस दौरान इसे न देखें। यह टोटका आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकता है।

ऐसे होगा शनि दोष दूर
शनि दोष ग्रसित हैं, तो उड़द की दाल का ये टोटका आपके लिए बहुत असरदार है। शनिवार के दिन थोड़े सी उड़द की दाल को अपने सिर से 3 बार उलटा घुमाकर कौओं को खिला दें। सात शनिवार तक लगातार ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है। शनिवार को पलंग के नीच एक बर्तन में सरसों का तेल रखकर उसे पलंग के नीचे डाल दें। अगले दिन इस तेल में उड़द दाल के गुलगुले बनाकर इसे कुत्तों और गरीबों को खिलाएं. ऐसा करने से घर से गरीबी दूर होती है।

व्यापार में मिलेगी तरक्की
यदि आप कोई नया बिजनेस शुरू कर रहे हों तो काली उड़द की दाल का ये उपाय जरूर आजमाएं। कोई भी लोहे की वास्तु लाकर उसे अपने नए ऑफिस में रख दें। जहां इस लोहे को रखना है, वहां पर स्वस्तिक बनाएं और उस पर थोड़े से काली उड़द रखें। अब उसके ऊपर लोहे की वो वस्तु रख दें। ये करने से आपको व्यापार में तेजी से तरक्की मिलेगी।