baghwan vishnu

गरुड़ पुराण में बताए गए ये 4 महापाप, जिसने किया भोगना पड़ेगा नरक, जानिए प्रायश्चित की विधि

धर्म धर्म-कर्म

गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु ने पक्षीराज गरुड़ को मानव जीवन के अच्छे और बुरे कर्मों के फल के बारे में बताया है। इस पुराण में चार महापापों का उल्लेख है, जिन्हें करने पर व्यक्ति को मृत्यु के बाद नरक भोगना पड़ता है। साथ ही, इन पापों से मुक्ति पाने के लिए प्रायश्चित की विधियां भी बताई गई हैं।

4 महापाप कौन से हैं?

ब्रह्म हत्या

Whatsapp Channel Join

गरुड़ पुराण के अनुसार, किसी ब्राह्मण की हत्या करना सबसे बड़ा महापाप है। इस अपराध को करने वाले व्यक्ति को “ब्रह्महंता” कहा जाता है और उसे नरक में भीषण यातनाएं झेलनी पड़ती हैं।

मदिरा पान

मदिरा (शराब) का सेवन हिंदू धर्म में पाप माना गया है। गरुड़ पुराण के अनुसार, मदिरा का सेवन करने वाले को “मद्यपी” कहा जाता है, और यह व्यक्ति गंभीर पापों का भागी बनता है।

चोरी करना

दूसरों की वस्तुओं की चोरी करना भी महापाप की श्रेणी में आता है। यह कृत्य व्यक्ति को नरक का भागी बनाता है।

गुरु की पत्नी के साथ गलत आचरण

जो व्यक्ति अपने गुरु या शिक्षक की पत्नी के प्रति गलत सोच रखता है या उसके साथ अनुचित व्यवहार करता है, उसे महापापी माना गया है।

महापाप से मुक्ति के प्रायश्चित की विधि

ब्रह्म हत्या का प्रायश्चित

दोषी व्यक्ति को जंगल में कुटिया बनाकर 12 वर्षों तक रहना चाहिए और उपवास करना चाहिए। गौ रक्षा या ब्राह्मण की रक्षा करते हुए मृत्यु प्राप्त करने से भी दोष से मुक्ति मिलती है। प्रयागराज के संगम में तीन रात तक उपवास और तीन कालों में स्नान करने से पाप दूर होता है। रामेश्वरम या काशी में स्नान कर भगवान शिव की उपासना से भी इस पाप से मुक्ति पाई जा सकती है।

मदिरा पान का प्रायश्चित

खौलते दूध, घी, या गौमूत्र का सेवन करना चाहिए। कठोर व्रत और तपस्या करके इस पाप से मुक्ति संभव है।

गुरु पत्नी के साथ गलत आचरण का प्रायश्चित

दोषी व्यक्ति को जलती हुई लोहे की स्त्री मूर्ति का आलिंगन करना चाहिए। ब्रह्म हत्या के प्रायश्चित की तरह कठोर व्रत और तपस्या से भी इस पाप से मुक्ति पाई जा सकती है।

गरुड़ पुराण में महापापों और उनके प्रायश्चित की विधियों का वर्णन मानव जीवन को सुधारने और सत्कर्म करने के लिए प्रेरित करता है। इन विधियों का पालन करके व्यक्ति अपने जीवन को पवित्र और कल्याणकारी बना सकता है।

Read More News…..