Neeraj Chopra

Neeraj Chopra : फेडरेशन कप में गोल्डन बॉय ने जीता गोल्ड, इतनी दूर फेंका भाला

खेल Athletics

जेवलिन थ्रोअर Neeraj Chopra ने फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप 2024 के भाला फेंक इवेंट में स्वर्ण पदक जीत लिया। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले गोल्डन बॉय ने फाइनल में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। यह उनका तीन साल में देश में पहला टूर्नामेंट था। इस टूर्नामेंट में नीरज के अलावा किशोर जेना और डीपी मनु भी थे। मनू 82.06 मीटर दूर भाला फेंक कर दूसरे पायदान पर रहे। उन्होंने सिल्वर पदक जीता। उत्तम पाटिल ने तीसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने 73.39 मीटर दूर भाला फेंका और कांस्य पदक अपने नाम किया।

2023 के एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता डीपी मनु शुरू से ही लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। तीसरे राउंड के अंत तक नीरज चोपड़ा से आगे थे। मनु ने लगातार तीन बार 81 मीटर से अधिक का थ्रो किया। हालांकि बुधवार को 85.50 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क को पार नहीं कर पाए। डीपी मनु का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 84.35 मीटर है, जो 2022 में आया था।

अन्य खबरें