उत्तर प्रदेश में अब बाइक सवारों के लिए एक चौंकाने वाला नियम लागू किया गया है। अगर आपकी बाइक का Petrol खत्म हो गया है और आपने हेलमेट नहीं पहना, तो आपको पेट्रोल पंप से खाली हाथ लौटना पड़ेगा।
उत्तर प्रदेश सरकार ने एक नई नीति के तहत यह आदेश जारी किया है कि बिना हेलमेट के बाइक चालकों को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा। यह कदम राज्य में होने वाली दोपहिया वाहन दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उठाया गया है।
कब से लागू होगा यह नियम? उत्तर प्रदेश के परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने 8 जनवरी से इस नियम को लागू करने के निर्देश दिए हैं। अब यह सवाल उठता है कि क्या इस नियम का असर सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित रहेगा?
दरअसल, यह नियम अकेले उत्तर प्रदेश में नहीं, बल्कि कई अन्य राज्यों में भी पहले से लागू है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में भी यह कड़ा नियम पहले से प्रभावी है।







