Maha Kumbh

Maha Kumbh संगम में स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचे, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज

उत्तर प्रदेश देश बड़ी ख़बर

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान स्नान कर रही महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर डालने और बेचने के मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने यूट्यूबर सहित 3 लोगों को अरेस्ट किया। जांच के दौरान महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं।

महाकुंभ स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाकर बेचने के मामले में अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया कि छानबीन करने के दौरान पता लगा कि ये तीनों आरोपी महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को बेचे भी थे। महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा भी चला रहे थे।

इसके साथ ही देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरे भी हैक करने का इन पर शक है। बता दें कि पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपियों का नाम  चंद्रप्रकाश फूलचंद, महाराष्ट्र लातूर के प्रज्जवल अशोक तेली और महाराष्ट्र के सांगली के प्रज राजेंद्र पाटिल है। 

3 9

प्रयागराज में चल रहे Maha Kumbh के दौरान महिलाओं के स्नान के आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना को लेकर पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join

डार्क वेब तक पहुंचे वीडियो, 3 बड़े केस दर्ज

कुछ असामाजिक तत्वों ने महिलाओं के स्नान करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया और डार्क वेब पर अपलोड कर दिए। इन वीडियो को ₹1900 से ₹4000 तक बेचे जाने की भी रिपोर्ट्स सामने आई हैं। प्रयागराज पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तीन अलग-अलग मामलों में FIR दर्ज की है।

Maha Kumbh

किन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज हुई FIR?

पुलिस ने 15 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जो इस गंदे खेल में शामिल थे।

#अकाउंट का नामप्लेटफॉर्म
1Girls Live VideoFacebook
2Desi Bhabi JiFacebook
3Rupola RoseFacebook
4Dwivedi Rasiya @dwivedirasiya4271YouTube
5Crush of Indians @crushofindiansYouTube
6Mahakumbh-2025 @pkkumar334YouTube
7Baba ka Vlogee Comedy @babakavlogee440YouTube
8Blogger Abha Devi @BloggerabhadeviYouTube
9Roshan Devi Vlogs @roshandevivlogs4438YouTube
10Kapil Tv @Kapiltv1YouTube
11Mela Mahotsav @Mela-mahotsavYouTube
12Pushpa Village Vlog @PushpavillagvlogYouTube
13Hindu Official 1.2M @hinduk7066YouTube
14Play Tube @Playtube7325YouTube
15Desi.rasiya.video @desi.rasiya.videoInstagram

तीन अहम मामले दर्ज

17 फरवरी 2025, प्रयागराज पुलिस ने Instagram अकाउंट @neha1224872024 पर केस दर्ज किया, जिसमें महिलाओं के स्नान के अश्लील वीडियो अपलोड किए गए थे। 19 फरवरी 2025, Telegram चैनल “CCTV Channel 11” पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने के बाद FIR दर्ज। डार्क वेब सौदेबाजी, रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो को टेलीग्राम ग्रुप्स में बेचा जा रहा था।

पुलिस का सख्त एक्शन

प्रयागराज पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

अन्य खबरें

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई

पहलगाम में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को दी श्रद्धांजलि: करनाल में शोक संतप्त परिवार से मिले राकेश टिकैत, बोले – कश्मीर में स्थानीय लोगों को मिलनी चाहिए हथियारों की सुरक्षा, देशद्रोहियों पर हो सख्त कार्रवाई