murder

Crime news: कलयुगी बेटों ने पिता को उतारा मौत के घाट, तेजदार हथियार से किया वार

उत्तराखंड

Crime news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो बेटों ने मिलकर अपने पिता की हत्या कर दी। मनीष (23) और अमित (30), दोनों भाईयों ने अपने पिता बलवीर (52) पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद बेडूला गांव निवासी दोनों बेटों ने शव को भी जला दिया। जब स्थानीय लोगों को मामले का पता चला तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची। फिलहाल दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें