INLD/HLP

Haryana की राजनीति में बड़ा बदलाव, भाजपा से नहीं बनी बात, कांडा गए इनेलो के साथ, चौटाला परिवार ने भुलाई 15 साल पुरानी दुश्मनी

विधानसभा चुनाव राजनीति हरियाणा

Haryana की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। नामांकन के अंतिम दिन इनेलो और हलोपा के बीच गठबंधन हो गया है। चौटाला परिवार ने 15 साल पुरानी दुश्मनी भुलाकर गोपाल कांडा से हाथ मिला लिया है।

गोपाल कांडा पहले भाजपा से गठबंधन की कोशिश में थे, लेकिन बात नहीं बनी। भाजपा ने सिरसा में अपना उम्मीदवार उतार दिया, जिसके बाद हलोपा और इनेलो के बीच बातचीत तेज हुई और गठबंधन का ऐलान कर दिया गया।

अभय चौटाला ने किया गठबंधन का ऐलान
अभय चौटाला आज सिरसा में गोपाल कांडा के आवास पर पहुंचे और गठबंधन की घोषणा की। कांडा सिरसा से गठबंधन के उम्मीदवार होंगे। वे पहले भी दो बार सिरसा से विधायक रह चुके हैं और तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं।

Whatsapp Channel Join

कांडा का सियासी सफर और विवाद
गोपाल कांडा का राजनीतिक सफर विवादों से भरा रहा है। वह गीतिका शर्मा सुसाइड मामले के कारण चर्चा में आए थे और तिहाड़ जेल की सजा भी काट चुके हैं, हालांकि अब कोर्ट से बरी हो चुके हैं। इनेलो के साथ उनका गठबंधन अचानक हुआ फैसला माना जा रहा है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

अन्य खबरें