Hisar

Hisar जिले की 7 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी: डॉ. कमल गुप्ता, रामनिवास राड़ा और सावित्री जिंदल आमने-सामने

विधानसभा चुनाव हरियाणा हिसार

Hisar जिले की 7 विधानसभा सीटों की काउंटिंग आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। काउंटिंग के लिए महावीर स्टेडियम में विशेष काउंटिंग सेंटर बनाया गया। काउंटिंग की प्रक्रिया की शुरुआत पहले पोस्टल बैलट की गिनती से हुई है, जिसके बाद अब EVM की गिनती शुरू की गई। 7 विधानसभा सीटों पर 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 70.58% वोटिंग दर्ज की गई। विधानसभा सीटों के हिसाब से नारनौंद सीट पर सबसे अधिक और हिसार सीट पर सबसे कम वोटिंग हुई है।

हिसार: भाजपा के डॉ. कमल गुप्ता, कांग्रेस के रामनिवास राड़ा, और निर्दलीय सावित्री जिंदल आमने-सामने।

नारनौंद: भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ में टक्कर।

Whatsapp Channel Join

हांसी: भाजपा के विनोद भयाना और कांग्रेस के राहुल मक्कड़ में मुकाबला।

बरवाला: भाजपा के रणबीर गंगवा और कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला आमने-सामने।

आदमपुर: भाजपा के भव्य बिश्नोई और कांग्रेस के चंद्रप्रकाश में टक्कर।

नलवा: भाजपा के रणधरी पनिहार और कांग्रेस के अनिल मान में मुकाबला।

उकलाना: कांग्रेस के नरेश सेलवाल और भाजपा के अनूप धानक के बीच टक्कर।

अन्य खबरें..