Congress will take money from those seeking assembly election ticket - 2

हरियाणा चुनावः CONGRESS की पहली सूची लटकी, आज फिर बैठक

विधानसभा चुनाव हरियाणा

चंडीगढ़। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर को लेकर हरियाणा CONGRESS के प्रत्याशियों की पहली सूची की घोषणा में देर हो रही है। गठबंधन को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस हाईकमान की बैठक होगी।

शुक्रवार को राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में होने वाली CONGRESS बैठक के बाद ही सूची जारी होगी।

हालांकि हरियाणा कांग्रेस कमेटी किसी भी दल के साथ गठबंधन की इच्छुक नहीं है। वह इन्कार भी कर चुकी है। सीटों पर समझौता न हो पाने का कारण आप द्वारा लोकसभा चुनावों के फार्मूले के आधार पर विधानसभा चुनाव में भी 10 सीटें मांग रही है, लेकिन कांग्रेस हाईकमान 5 से अधिक सीटें देने को तैयार है। सपा भी पांच सीटें मांग रही है। 

Whatsapp Channel Join


इसी के चलते कांग्रेस हाईकमान ने 66 प्रत्याशियों की पहली सूची को रोक लिया है। अगर गठबंधन होता है कि इन तय प्रत्याशियों में से कुछ सीटों पर नाम बदले जाएंगे। कांग्रेस हाईकमान हरियाणा में गठबंधन की राजनीति को आगे बढ़ाना चाहती है। इसके चलते गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ सीट आवंटन को लेकर फार्मूले पर शुक्रवार को अंतिम मुहर लगने की उम्मीद है।


भाजपा की बजाय कांग्रेस ने ऐन वक्त पर टिकटें बांटी और कांग्रेस से कोई बड़ा नेता बागी होकर दूसरे दल में नहीं जा पाया था। हरियाणा में 5 सितंबर से 12 सितंबर तक नामांकन दाखिल किए जाने हैं। इसलिए आगामी एक से दो दिन में सूची आती है तो टिकट कटने वालों के पास मात्र एक सप्ताह ही होगा। अपनी पहली सूची में कांग्रेस 28 में से 25 मौजूदा विधायकों को टिकटें देने जा रही है।

अन्य खबरें