Karnal

Karnal जिले की 5 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू, 55 उम्मीदवार मैदान में

विधानसभा चुनाव करनाल हरियाणा

Karnal जिले में आज सुबह से पांच विधानसभा सीटों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। करनाल जिले में कुल 12 लाख 3 हजार 495 मतदाता हैं, जो आज अपने मतदान का अधिकार इस्तेमाल करेंगे। जिले में 1,181 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं, जहां पर मतदान हो रहा है।

करनाल जिले की 5 विधानसभा सीटों पर कुल 55 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। करनाल विधानसभा सीट पर 12 उम्मीदवार, घरौंडा विधानसभा सीट पर 8 उम्मीदवार, नीलोखेड़ी सीट पर 15 उम्मीदवार, इंद्री विधानसभा सीट पर 6 उम्मीदवार, जब कि असंध विधानसभा सीट पर 14 उम्मीदवार है। जिले के विभिन्न पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, और मतदाता बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

अन्य खबरें..