- HBSE द्वारा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट व अंक सुधार परीक्षाएं जुलाई में करवाई जाएंगी, डेटशीट हुई जारी।
- 12वीं की एकदिवसीय कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को, जबकि 10वीं की परीक्षाएं 5 से 14 जुलाई तक आयोजित होंगी।
- परीक्षा समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तय, विस्तृत शेड्यूल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध।
HBSE Compartment 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी ने 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए जुलाई 2025 में होने वाली कंपार्टमेंट और अंक सुधार परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. पवन कुमार और सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षाएं उन छात्रों के लिए हैं जिन्होंने नियमित परीक्षा में कंपार्टमेंट प्राप्त की है या अंक सुधारना चाहते हैं।
12वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षा 4 जुलाई को एकदिवसीय रूप में आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं कक्षा की कंपार्टमेंट (EIOP), पूर्ण विषय तथा अंक सुधार परीक्षाएं 5 जुलाई से 14 जुलाई 2025 तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होंगी।
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपने परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड से प्राप्त करें और किसी भी अद्यतन सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर नियमित रूप से नज़र बनाए रखें।
बोर्ड द्वारा जारी विस्तृत तिथि-पत्र (डेटशीट) वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसमें विषयवार परीक्षा तिथि दी गई है। परीक्षार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने और नियमों का पालन करने की अपील की गई है।




