Copy of ct 24

Video: खान सर की दुल्‍हन की पहली तस्‍वीर आई सामने, तेजस्‍वी यादव का मजेदार जवाब

Breaking News

  • खान सर के विवाह रिसेप्शन में पहुंचे तेजस्वी यादव, मंच पर चली मजेदार बातचीत
  • राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी दी बधाई

पटना में चर्चित शिक्षक और यूट्यूब एजुकेटर खान सर के विवाह समारोह का आयोजन बेहद भव्य और हर्षोल्लास से हुआ, जिसमें बिहार की कई नामचीन हस्तियों ने शिरकत की। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित शिक्षा, प्रशासन और यूट्यूब जगत की कई जानी-मानी शख्सियतें शामिल हुईं।

समारोह का सबसे मजेदार पल तब आया, जब तेजस्वी यादव मंच पर पहुंचे और मजाकिया लहजे में पूछा— “ब्याह कब हुआ?” इस पर खान सर ने चुटकी लेते हुए जवाब दिया, “जब इंडिया-पाक टेंशन चल रही थी, तभी कर लिया। एकदम आपका मॉडल कॉपी किए हैं सर।” यह सुनकर मंच पर सभी हंस पड़े, खुद तेजस्वी यादव भी मुस्कराते हुए बोले, “तब तो रिसेप्शन सही टाइम पर हुआ है।” इस खुशनुमा पल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मंच पर काफी देर तक मौजूद रहे और खान सर को वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि, “शिक्षा के क्षेत्र में खान सर का योगदान अतुलनीय है और निजी जीवन में भी वे इसी तरह सफल रहें, यही मेरी कामना है।” वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुलदस्ता भेंट कर उन्हें बधाई दी और कहा कि बिहार को खान सर जैसे ऊर्जावान शिक्षकों पर गर्व है।

Whatsapp Channel Join

इस आयोजन की खास बात यह रही कि यूट्यूब, शिक्षा और सोशल मीडिया से जुड़े तमाम नामचीन चेहरे भी मौजूद रहे। खान सर की लोकप्रियता का आलम यह रहा कि हजारों की संख्या में उनके छात्र और प्रशंसक भी समारोह में पहुंचे, जिन्होंने दूर से ही उन्हें बधाई दी।

हाल ही में वायरल एक क्लास में खान सर ने अपनी गुपचुप शादी की वजह बताते हुए कहा था, “शादी एक दौड़ है लेकिन 100 मीटर वाली नहीं।” उनकी दुल्हनिया की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, हालांकि अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।