➤ गुजरात में आम आदमी पार्टी ने झटकी विसावदर सीट, भाजपा को कडी में मिली जीत
➤ केरल की नीलांबुर सीट कांग्रेस ने LDF से छीन ली – वाम मोर्चे के लिए बड़ा झटका
➤ पंजाब की लुधियाना वेस्ट और बंगाल की कालीगंज सीटों पर क्रमशः AAP और TMC ने बढ़त बनाई
➤ यह नतीजे भाजपा के लिए चेतावनी, विपक्षी दलों के लिए मनोबल की खुराक साबित हो सकते हैं
By-Elections 2025: गुजरात, केरल, पंजाब, और पश्चिम बंगाल की 5 विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों में भाजपा को केवल गुजरात की कडी सीट पर जीत मिली, जबकि बाकी चार सीटों पर विपक्षी दलों ने दम दिखाया।
गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने भाजपा के कीर्ति पटेल को 17,554 वोटों से हराया।
कडी सीट पर भाजपा के राजूभाई चावड़ा ने कांग्रेस के रमेशभाई चावड़ा को 39,452 वोटों से हराकर पार्टी की इकलौती जीत दर्ज की।
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट से AAP के उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा ने कांग्रेस के भारत भूषण आशु को 10,637 वोटों से हराया।
केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF के उम्मीदवार आर्यदान शौकत ने CPI(M) के एम. स्वराज को 11,077 वोटों से हराया और यह सीट LDF से छीन ली।
बंगाल की कालीगंज सीट पर टीएमसी की अलीफा अहमद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। यहां के नतीजों से पार्टी को संगठनात्मक मजबूती मिलेगी।
By-Elections 2025: देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए नतीजे अच्छे संकेत नहीं दे रहे। उपचुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। केरल की नीलांबुर सीट पर कांग्रेस ने वा म मोर्चा (LDF) से सीट छीनकर बड़ी जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी आर्यदान शौकत ने CPI(M) के एम स्वराज को 11077 वोटों से हराया। यह जीत कांग्रेस के लिए सियासी संजीवनी साबित हो सकती है।
गुजरात की विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी (AAP) के गोपाल इटालिया ने बढ़त बनाई, जबकि भाजपा तीसरे स्थान पर फिसल गई। यह सीट AAP के पास थी लेकिन विधायक के पाला बदलने के बाद खाली हुई थी। वहीं, गुजरात की कडी सीट पर भाजपा उम्मीदवार राजूभाई चावड़ा 33065 वोटों से आगे हैं और यहीं भाजपा को थोड़ी राहत मिलती दिख रही है।
पंजाब की लुधियाना वेस्ट सीट पर AAP उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा आगे चल रहे हैं। यदि वह विधायक बनते हैं तो राज्यसभा सीट खाली होगी और अरविंद केजरीवाल को वहां से संसद भेजने की संभावना बन सकती है।
बंगाल की कालीगंज सीट पर TMC प्रत्याशी अलीफा अहमद ने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर मजबूत बढ़त बनाई है। यह सीट पूर्व विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी।
कुल मिलाकर, ये उपचुनाव भाजपा के लिए एक राजनीतिक चेतावनी हैं और विपक्षी दलों के लिए नया उत्साह और ऊर्जा देने वाले साबित हो सकते हैं।