15rtk04 1655279931 300x225 1

Renu Bhatia: पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभा चुकी हैं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया

हरियाणा की शान

Renu Bhatia हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष और भाजपा नेत्री हैं। रेनू भाटिया ने 2008 में बनी 42 मिनट की शार्ट फिल्म “पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी”(डोक्यू ड्रामा) में में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाया।

इस फिल्म में भुट्टो पर होने वाले हमलों से लेकर कत्ल तक की कहानी को बयां किया गया है। रेनू की कद-काठी काफी हद तक बेनजीर भुट्टो से मेल खाती है। यह शार्ट फिल्म 28 मुस्लिम देशों में टेलीकास्ट हुई थी।

renu 1024x576 1

रेनू भाटिया का जन्म
रेनू भाटिया फरीदाबाद एनआइटी की रहने वाली हैं। रेनू कई बार फरीदाबाद से वाइस मेयर रह चुकी हैं। रेनू कई साल से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर काम कर रही हैं।

Whatsapp Channel Join

रेनू हरियाणा भाजपा की प्रवक्ता और फिल्म सेंसर बोर्ड की सदस्य हैं। महिला मोर्चा में प्रांतीय महासचिव व उपाध्यक्ष के पदों पर काम कर चुकी रेनू भाटिया को भाजपा संगठन में काम करने का लंबा अनुभव हासिल है।

Renu Bhatiya

प्रारंभिक शिक्षा
रेनू भाटिया ने कश्मीर के श्रीनगर और उत्तराखंड के देहरादून से अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की है। मेरठ विश्वविद्यालय से उन्होंने ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद आईटीईसी अमेरिका से पोस्ट ग्रेजुएट हैं और स्किन थेरेपिस्ट के तौर पर जानी जाती हैं।

राजनीतिक करियर की शुरुआत
रेनू महिलाओं व पुरुषों में समानता की पक्षधर हैं। 2008 में बनी 42 मिनट की लघु फिल्म में जब वह मीडिया के सामने अपनी हत्या की साजिश का इल्जाम मुशर्रफ पर लगाती दिखाई देती हैं, तो उनके चेहरे का रौब और राजनीतिक कौशल साफ नजर आ जाता है। रेनू भाटिया का राजनीतिक सफर काफी पुराना है।

2002 से 2005 तक फरीदाबाद नगर निगम की उप महापौर रेनू दो बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके अलावा वे 22 वर्षों से भाजपा में सक्रिय हैं। राजनीति में आने से पहले रेनू दिल्ली दूरदर्शन में न्यूज एंकर थीं।

उन्होंने जब पाकिस्तान मर्डर ट्रेजडी लघु फिल्म में पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो का किरदार निभाया था, तब उन्हें हरियाणा खासकर फरीदाबाद में बेनजीर भुट्टो के रूप में पहचान हासिल हो गई थी।

अन्य खबरें