पानीपत जिले के नूरवाला से एक मामला सामने आया है जहां एक युवक ने रेप के आरोप से परेशान होकर आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली। युवक अपना गला रेत कर खुद सिविल अस्पताल पहुंच गया। डॉक्टरों ने यहां उसको दाखिल किया और उसका इलाज किया। उसको सांस लेने में दिक्कत है।
फिलहाल पीड़ित को इलाज के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। घटना की सूचना सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को भी दी गई है। अब पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।
किराए के मकान में रहता है युवक
सिविल अस्पताल में दाखिल हरि सिंह कॉलोनी निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसकी एक माह पहले शादी हुई थी। वो नूरवाला में ही एक फैक्ट्री में काम करता है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वो अपनी मां और पत्नी के साथ किराए के कमरे में रहता है। उस पर शनिवार को कॉलोनी की ही एक महिला ने रेप का झूठा आरोप लगाया था।
कॉलोनी के ही व्यक्ति ने उसके खिलाफ झूठी साजिश रची है। उसको प्रताड़ित किया जा रहा है। कॉलोनी में उसकी काफी बेइज्जती भी हुई। इसलिए उसने रविवार को अपने घर में ब्लेड से अपना गला काट लिया। उसकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। उस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।