walnuts

इन 5 बीमारियों से जूझ रहे लोगों को कभी नहीं खाने चाहिए Walnuts (अखरोट), पढ़िए

Health Food

Dry Fruits लगभग सभी लोगों को पसंद ही होते हैं और ये सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। अब हम सभी जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स में Walnuts को सबसे ऊपर रखा जाता है और उन्हें सुपरफूड की लिस्ट में शामिल भी किया जाता है। क्योंकि अखरोट ओमेगा-3, एंटी-ऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीशियम और तमाम तरह के विटामिन्स व कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

साथ ही अखरोट याददाश्त भी तेज करते हैं और इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉंग भी बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा अखरोट को प्रोटीन का बेहतर सोर्स मानाजाता है। लेकिन आपको बता दें कि शरीर के लिए फायदेमंद अखरोट कुछ लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकते हैं। ऐसे में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें अखरोट बिल्कुल भी नहीं खाने चाहिए। तो इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को या किन बीमारियों में अखरोट नहीं खाने चाहिए।

अल्सर

सबसे पहले बता दें कि अल्सर पेशेंट के लिए अखरोट का सेवन करना बहुत नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप अल्सर की परेशानी होने पर अखरोट का सेवन करते हैं तो अखरोट पेट की गर्मी को बढ़ा सकता है। जिसकी वजह से जी मिचलाना, उल्टी और भूख न लगने जैसी दिक्कतें काफी बढ़ सकती है।

Whatsapp Channel Join

अस्थमा के मरीज

साथ ही अगर आप अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी से गुजर रहे हैं, तो भी आपको अखरोट के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि अखरोट में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं, जो अस्थमा की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए अस्थमा के मरीजों को अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

मोटापा

वहीं जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा है, या जो लोग मोटापे से परेशान हैं, उन लोगों को भी अखरोट खाने से बचना चाहिए। बता दें कि अखरोट में काफी मात्रा में कैलोरी मौजूद रहती हैं, जो वजन बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

पाचन की समस्या

पाचन की समस्या जैसे गैस और अपच जैसी दिक्कत होने पर भी आपको अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अखरोट में काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन की समस्या को और भी ज्यादा बढ़ा सकता है।

डायरिया

इन सबके अलावा डायरिया की परेशानी होने पर भी आपको अखरोट से दूरी बनाकर रखना चाहिए। दरअसल, अखरोट में कई ऐसे तत्व मौजूद रहते हैं जो डायरिया की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायरिया होने पर आपको अखरोट का सेवन करने से पूरी तरह से बचना चाहिए।

अन्य खबरें..