Danger of leopards looms

Ambala में 5 साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोचा, फिर पढ़िए क्या हुआ?

हरियाणा अंबाला

हरियाणा में Ambala के ठरवा गांव में तेंदुआ घुस आने का मामला सामने आया है। इस खबर से गांव वालों में दहशत का माहौल बना हुआ हैं। गांव ठरवा में रविवार को 5 साल के बच्चे को तेंदुए ने दबोच लिया। तेदुंआ बच्चे को जबड़े में फंसाकर करीब 500 गज दूर झाड़ियों तक ले गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे की मां दूसरे बच्चे को गोद में उठाकर चल रही थी जब कि दूसरा बच्चा मां के साथ सड़क पर आगे चल रहा था। तभी अचानक से तेंदुआ आया और बच्चे की गर्दन को पकड़कर झाड़ियों की ओर भागने लगा। तभी बच्चे की मां तेंदुए के पीछे भागी और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आसपास के लोग भी वहां शोर करने लगे। शोर सुनकर तेंदुआ बच्चे को छोड़कर झाड़ियों में घुस गया। बच्चे की गर्दन पर तेंदुए के मुंह में दबोचने से गहरे जख्म बन गए। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। तेंदुए के बच्चे पर अटैक की सूचना वन विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सर्च अभियान शुरू कर दिया।

Read More