Paris Olympic 2024 में भारत ने कुल 6 पदक (1 रजत, 5 कांस्य) जीते और देश 71वें स्थान पर रहा। अगर एक स्वर्ण पदक भी मिलता तो भारत 32वें स्थान पर होता। रविवार देर रात हुई क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से मनु भाकर और पीआर श्रीजेश फ्लैग बियरर बने।
हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार योगदान
भारत के 6 पदकों में से 5 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। इनमें 1 रजत और 4 कांस्य पदक शामिल हैं। पिछली बार के ओलंपिक में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 4 पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत, 2 कांस्य) जीते थे। इस बार भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 पदक अपने नाम किए। इनमें से 3 पदक पहली बार ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों ने जीते।
हरियाणा राज्य का अकेला स्थान 72वां, 134 देशों से आगे
ओलंपिक में भाग लेने वाले 206 देशों में अगर हरियाणा राज्य को अलग से गिना जाए तो वह 72वें स्थान पर होता। यानी वह 134 देशों से आगे रहता। इस बार भारतीय दल में कुल 117 सदस्य थे, जिनमें से सबसे ज्यादा 25 खिलाड़ी हरियाणा से थे। इनमें से एक खिलाड़ी तीसरी बार, 17 खिलाड़ी पहली बार और 7 खिलाड़ी दूसरी बार ओलंपिक में खेले।
कुछ खिलाड़ियों का दुर्भाग्य
- विनेश फोगाट, जो लगातार तीन कुश्ती जीतकर फाइनल में पहुंची थीं, उन्हें फाइनल की सुबह अयोग्य घोषित कर दिया गया। अब रजत पदक देने की अपील पर 13 अगस्त को फैसला आ सकता है।
- निशा दहिया, जो कुश्ती में 8-1 की बढ़त पर थीं, चोटिल हो गईं और अंत में हार गईं।
- रीतिका हुड्डा कुश्ती के क्वार्टर फाइनल में 1-1 से बराबरी पर थीं, लेकिन आखिरी अंक लेने वाले नियम से हार गईं।
टीम इवेंट में भी पदक जीते
1980 में गोल्ड विजेता हॉकी टीम में हरियाणा का एक खिलाड़ी था। 2020 और 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम में हरियाणा के 3-3 खिलाड़ी रहे। 2024 में शूटिंग के मिक्स्ड टीम इवेंट में मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता।
सिंगल इवेंट में 27 पदकों में से 10 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते
अब तक ओलंपिक में भारत ने कुल 41 पदक जीते हैं। इनमें से 27 सिंगल इवेंट और 14 टीम इवेंट में जीते गए हैं। सिंगल इवेंट के 27 पदकों में से 10 यानी 37% पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।