Panipat

Panipat में पति ने पत्नी पर तेल छिड़कर लगाई आग, गुनाह छिपाने के लिए अस्पताल में करवाया भर्ती

पानीपत

Panipat में पति ने अपनी पत्नी पर तेल डालकर आग लगा दी। जिसके बाद महिला पूरी तरह से आग में झुलस गई। महिला को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। बाद में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मुस्कान ने बताया कि वह रामपुरा कॉलोनी के काबड़ी रोड की रहने वाली है। वे चार भाई-बहन है। उसके पिता का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है, जिस कारण उसकी मां और पापा बीच हमेशा झगड़े होते हैं और पापा अक्सर मां को पीटता है। 25 सितंबर की रात को मेरे पिता ने मेरे मां के ऊपर तेल छिड़क दिया और आग लगा दी। जिसके बाद पिता ने अपनी वारदात को छिपाने के लिए मां को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवा दिया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और कार्यवाही में जुटी है।

अन्य खबरें..