कन्या पूजन

Kanya Pujan के दिन कन्‍याओं को दे ये चीजें, बना रहेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद

धर्म धर्म-कर्म

Kanya Pujan: हिंदु धर्म में नवरात्री का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इन नौ दिनों के दौरान मां पृथ्वी पर ही निवास करती है और अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती है, साथ ही सुख-समृद्धि, धन-संपदा का आशीर्वाद देती है।

साल में कुल 4 बार नवरात्रि पड़ती है। जिसमें से 2 गुप्त नवरात्रि होती है। जिसे तंत्र मंत्र की साधना के लिए खास माना जाता है। वहीं दूसरी ओर चैत्र और शारदीय नवरात्रि होती है, जो गृहस्थ जातकों के लिए काफी खास होती है। नवरात्रि के बाद कन्या पूजन किया जाता है, ताकि मां दुर्गा का आशीर्वाद हमेशा हमारे ऊपर बना रहें। आइए जानते है कन्या पूजन के दिन कन्याओं को क्या दान करना चाहिए।

लाला वस्त्र

कन्या पूजन के दिन कन्‍याओं को लाल वस्‍त्र देने का विशेष महत्‍व होता है, क्योंकि मां दुर्गा की पोशाक का रंग भी लाल होता है। अगर किसी वजह से आप लाल वस्‍त्र नहीं दे सकते तो सभी कन्‍याओं को लाल रंग की चुनरी दे सकते हैं। ऐसा करने से दुर्ग मां का आशीर्वाद हमेशा आपके ऊपर बना रहता है।

Whatsapp Channel Join

श्रृंगार का सामान

श्रृंगार की वस्तुएं माता दुर्गा पर अर्पण की जाती हैं इसलिए कन्या पूजन के दौरान कन्याओं को श्रृंगार का सामान देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी। हमेशा सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। कन्याओं को घर से विदा करते वक्त उनके पैर छूकर अवश्य आशीर्वाद लें, तभी पूजा सफल मानी जाती है।

नारियल और केला

ऐसा माना जाता है कन्या पूजन के दिन कन्‍याओं को फल देने से आपको जीवन में कई गुना फल की प्राप्‍ति होती है। फलों में सबसे शुभ केला और नारियल को माना जाता है। बता दें कि केला विष्‍णुजी का प्रिय फल और नारियल मां लक्ष्‍मी को प्रिय है, इसलिए कन्या पूजन के दिन इन दोनों चीजों को दान करने से आपके घर की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

अन्य खबरें..