गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

रोहतक

हर घर तिरंगा की मुहिम के चलते भारतीय जनता पार्टी तिरंगा यात्रा निकाल रही है। रोहतक के गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा क्षेत्र में भी यह तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाहिद राय सिंह के प्रतिमा से शुरू होकर सांपला कस्बे में से होती हुई तिरंगा यात्रा छोटूराम की प्रतिमा पर समाप्त हुई। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी रहे सतीश नांदल ने किया।

Screenshot 175

नांदल ने कहा कि पूरे भारत में विधानसभा और गांव स्तर पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। जिन शहीदों ने हमें आजादी दिलवाई उनको नमन करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए इन तिरंगा यात्राओं की शुरुआत की गई है। उन्हीं की वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं।

विपक्ष का वजूद हो चुका खत्म

Whatsapp Channel Join

भाजपा अपने शहीदों का सम्मान करती है। विपक्ष का वजूद खत्म हो चुका है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी पर बेवजह के आरोप प्रत्यारोप लग रहे है, क्योंकि उनकी मानसिकता छोटी हो चुकी है। वह सिर्फ अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। यह भाजपा की नहीं हर देश के नागरिक की यात्रा है।