शहर में गाडी सवार युवकों द्वारा युवती का रास्ता रोक कर उसे गाडी में खींचने एवं छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों को मौके पर देखकर गाडी सवार युवक धमकी देकर फरार हो गए।
वहीं युवती द्वारा महिला थाना पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई। महिला थाना पुलिस ने 4 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जानकारी अनुसार पलवल के हथीन थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शाम के समय शौच करने के लिए खेतों की ओर जा रही थी कि इसी दौरान गांव से कुछ ही दूरी पर एक गाडी खड़ी हुई थी। गाडी में अली मोहम्मद, आमीन, खुर्शीद व आबिद बैठे हुए थे।
युवती के शोर मचाने पर की मारपीट
जब युवती ने कार के पास से गुजरने का प्रयास किया, तो युवकों ने उसे पकड़कर गाडी में खींचते हुए उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जिसका विरोध करते हुए शोर मचाया, तो उन्होंने युवती के साथ मारपीट की। वहीं शोर सुनने के बाद युवती के परिजनों सहित ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा होना शुरू हो गए।
ग्रामीण एवं परिजनों को देख हुए फरार
ग्रामीणों एवं परिजनों को देखकर युवक लड़की को धक्का देकर मौके से फरार हो गए। वहीं जाते-जाते युवती को धमकी दे गए कि आज तो बच गई, मौका मिलने पर तेरा रेप करेंगे और पुलिस को शिकायत देने पर तेरे परिवार सहित तुझे भी जान से मार देंगे।

