ELECTION 2024

Haryana में विधानसभा चुनाव का आज ऐलान, चुनाव आयोग बताएगा शेड्यूल

बड़ी ख़बर राजनीति विधानसभा चुनाव हरियाणा

Haryana की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों की घोषणा आज हो सकती है। चुनाव आयोग ने इसके लिए दिल्ली में दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी है। सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। मतगणना इस साल होने वाले महाराष्ट्र और झारखंड चुनावों के साथ होगी। हालाँकि, हरियाणा के चुनावों की औपचारिक घोषणा को लेकर आयोग ने अभी कुछ नहीं कहा है।

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस की सूचना के बाद राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है। भाजपा सरकार ने आज सुबह 11 बजे बुलाई गई मीटिंग का समय बदलकर 9 बजे कर दिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट बैठक से पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

चुनाव आयोग की टीम का दौरा

चुनाव आयोग की टीम कुछ दिन पहले हरियाणा का दौरा कर चुकी है। अधिकारियों को संकेत दे दिया गया था कि चुनावों की घोषणा किसी भी समय हो सकती है।

Whatsapp Channel Join

मुख्यमंत्री का बयान

चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि चुनाव अपने निर्धारित समय पर होंगे। उन्होंने कांग्रेस को बीजेपी के लिए कोई चुनौती न मानते हुए कहा कि प्रदेश की जागरूक जनता को हमारी सरकार के काम बताए गए हैं। कानून व्यवस्था पर समझौता नहीं किया जाएगा, चाहे वह कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।

सैनी सरकार का कार्यकाल

हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त हो रहा है। 2019 के चुनाव के लिए आयोग ने 21 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी किया था। समय से पहले चुनाव को लेकर सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय और वरिष्ठ नौकरशाही को अलर्ट कर दिया गया है।

हरियाणा के मतदाता और पोलिंग बूथ

हरियाणा में इस बार कुल 2.01 करोड़ मतदाता वोट करेंगे, जिनमें 1.06 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिलाएं शामिल हैं। 18-19 वर्ष के 4.52 लाख से अधिक नए मतदाता हैं। 85 से अधिक उम्र के 2.55 लाख और 1.5 लाख दिव्यांग मतदाता भी रजिस्टर्ड हैं। 10,000 से अधिक मतदाता 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं। इस बार 817 नए पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिससे कुल संख्या बढ़कर 20,629 हो गई है।

अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन

हरियाणा की अंतिम वोटर लिस्ट 27 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को इसकी एक कॉपी फ्री में दी जाएगी। हरियाणा दौरे के दौरान चुनाव आयोग की टीम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने यह जानकारी दी थी। 20 अगस्त को फाइनल रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय भेजी जाएगी।

भाजपा की सरकार

हरियाणा में भाजपा पिछले दो साल से सरकार चला रही है। 2014 में भाजपा ने 47 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। 2019 में बहुमत से चूकते हुए 40 सीटें मिलीं, लेकिन जजपा के साथ गठबंधन कर सरकार बनाई। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के कारण गठबंधन टूट चुका है। भाजपा अब निर्दलीयों और गोपाल कांडा की हलोपा की मदद से सरकार चला रही है।

अन्य खबरें