honey singh

कई साल की खामोशी के बाद Honey Singh की दमदार वापसी, शुरू होगा ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’

Bollywood Stars Top Bollywood News बॉलीवुड मनोरंजन

यो यो Honey Singh एक बार फिर सुर्खियों में हैं। लंबे समय तक शांत रहने के बाद अब वह देशभर में अपने नए कॉन्सर्ट ‘मिलियनेयर इंडिया टूर’ के जरिए धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। यह टूर अगले महीने से शुरू होगा, जिसकी जानकारी खुद हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की है।

शुरुआत मुंबई से
हनी सिंह का ये म्यूजिक टूर 22 फरवरी को मुंबई से शुरू होगा। इसके बाद 28 फरवरी को लखनऊ, 1 मार्च को दिल्ली, 8 मार्च को इंदौर और 14 मार्च को पुणे में शो होंगे। इसके अलावा अहमदाबाद (15 मार्च), बेंगलुरु (22 मार्च), चंडीगढ़ (23 मार्च) और जयपुर (29 मार्च) में भी उनके कॉन्सर्ट की तैयारी हो चुकी है। टूर का आखिरी शो 5 अप्रैल को कोलकाता में होगा।

टिकट की बढ़ी कीमतों से भी नहीं घटी फैंस की दीवानगी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कॉन्सर्ट के टिकट 11 जनवरी से बिक्री के लिए उपलब्ध थे। शुरुआती कीमत 1,499 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया। वहीं, 6,500 रुपये वाले टिकट अब 8,500 रुपये में मिल रहे हैं। इसके बावजूद फैंस की दिलचस्पी बनी हुई है।

Whatsapp Channel Join

हनी सिंह की खास इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाई चर्चा
हनी सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक गहरा संदेश साझा किया—
“खामोशी आवाज का अंत नहीं है। यह इसकी शुरुआत है। यह वह जगह है जहां जिंदगी खुद को सुनने के लिए रुकती है। इसलिए मैं इतने सालों तक चुप रहा। अब आप मुझे हर जगह सुनेंगे। हर हर महादेव!”

डॉक्यूमेंट्री से म्यूजिक एल्बम तक
गौरतलब है कि हाल ही में हनी सिंह का म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया। इसके अलावा उनकी डॉक्यूमेंट्री ‘हनी सिंह: फेमस’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है, जिसने दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ाई है।

अन्य खबरें