Amrita Rao

Amrita Rao पर्दे पर कर रही वापसी, फिल्म में इस किरदार में आएंगी नजर

Latest Bollywood News बॉलीवुड मनोरंजन

Amrita Rao दोबारा से पर्दे पर वापसी करने जा रही है। लंबे अरशे के बाद ये फिल्मों में नजर आएंगी। बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार और अरशद वारसी का फिल्म जॉली एलएलबी-3 में एक साथ अभिनय देखने को मिलेगा। इस फिल्म को लेकर अब एक बड़ी खबर आ रही है। खबर ये है कि फिल्म में अब बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव अभिनय का जलवा दिखाती नजर आएंगी। जॉली एलएलबी-3 की शूटिंग राजस्थान के अजमेर में शुरु हो गई है। इसके साथ अब बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता राव को जोड़ दिया गया है।

अमृता राव एक बार फिर अरशद वारसी के साथ अपने अबिनय का जलवा दिखाती नजर आएगी। इससे पहले दोनों ने जॉली एलएलबी में साथ काम किया था। अमृता राव ने इस फिलम में संध्या का किरदार निभाया था, जो वर्ष 2013 में रिलीज हुई थी। अब फिल्म जॉली एलएलबी-3 में अमृता राव बॉलीवुड अभिनेता अरशद की पत्नी के रूप में लौट रही हैं,। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष कपूर द्वारा किया जा रहा है। फिल्म जॉली एलएलबी-3 अगले साल यानी 2025 में रिलीज होगी।

अन्य खबरें